राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन टी-20 लीग 2019 के पहले शतकवीर बन गए हैं। शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ उसी के घर में खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर शतक लगाया। सैमसन ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
2 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके शतक की मदद से राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 198 रन बनाए। यह इस सीजन का पहला शतक है। वहीं सैमसन ने आईपीएल करियर का दूसरा सैकड़ा लगाया। उन्होंने 55 गेंद में 10 चौके और चार छक्के लगाए।
3 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
सैमसन ने अपनी हाफ सेंचुरी 34 गेंदों पर पूरी की थी। इसके बाद अगली 20 गेंदों पर उन्होंने अगले 50 रन बनाए। इसमें भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बनाए 24 रन भी शामिल थे। सेंचुरी बनाने के बाद सैमसन ने कहा कि आईपीएल में शतक बनाकर अच्छा लग रहा है, लेकिन यह अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है। मुझे अपने कदम जमीन पर रखने हैं और टीम के लिए काम करना है।
4 of 5
संजू सैमसन
- फोटो : पीटीआई
संजू सैमसन के निशाने पर आज भुवनेश्वर कुमार थे। भुवी के चार ओवर से 55 रन गए। सैमसन के हमलों के जरिए राजस्थान ने आखिरी 30 गेंद में 76 रन बनाए। 24 वर्षीय संजू ने इससे पहले 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी।
5 of 5
अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन
बता दें कि टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड 20 ओवर्से के बाद 198/2 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 49 गेंदों पर 70 रन बनाए।