फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: संजू सैमसन बने पहले शतकवीर, हैदराबाद में की चौके-छक्के की बारिश

Sat, 30 Mar 2019 08:34 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Sanju Samson smashes 1st century of ipl 12 season
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन टी-20 लीग 2019 के पहले शतकवीर बन गए हैं। शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ उसी के घर में खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर शतक लगाया। सैमसन ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

IPL 2019: Sanju Samson smashes 1st century of ipl 12 season
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

संजू ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके शतक की मदद से राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 198 रन बनाए। यह इस सीजन का पहला शतक है। वहीं सैमसन ने आईपीएल करियर का दूसरा सैकड़ा लगाया। उन्होंने 55 गेंद में 10 चौके और चार छक्के लगाए।

IPL 2019: Sanju Samson smashes 1st century of ipl 12 season
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

सैमसन ने अपनी हाफ सेंचुरी 34 गेंदों पर पूरी की थी। इसके बाद अगली 20 गेंदों पर उन्होंने अगले 50 रन बनाए। इसमें भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बनाए 24 रन भी शामिल थे। सेंचुरी बनाने के बाद सैमसन ने कहा कि आईपीएल में शतक बनाकर अच्छा लग रहा है, लेकिन यह अभी टूर्नामेंट की शुरुआत है। मुझे अपने कदम जमीन पर रखने हैं और टीम के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Sanju Samson smashes 1st century of ipl 12 season
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई

संजू सैमसन के निशाने पर आज भुवनेश्वर कुमार थे। भुवी के चार ओवर से 55 रन गए। सैमसन के हमलों के जरिए राजस्थान ने आखिरी 30 गेंद में 76 रन बनाए। 24 वर्षीय संजू ने इससे पहले 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन
IPL 2019: Sanju Samson smashes 1st century of ipl 12 season
अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन
बता दें कि टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड 20 ओवर्से के बाद 198/2 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 49 गेंदों पर 70 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed