{"_id":"5cbd948dbdec2213fd29b54a","slug":"ipl-2019-preview-prediction-and-dream-xi-team-of-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: आज टकराएगी चेन्नई और हैदराबाद, बेयरस्टो खेलेंगे सीजन का आखिरी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: आज टकराएगी चेन्नई और हैदराबाद, बेयरस्टो खेलेंगे सीजन का आखिरी मैच
Tue, 23 Apr 2019 07:47 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 23 Apr 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई बनाम हैदराबाद
पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चमत्कारी पारी के बावजूद एक रन से हारी चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू दर्शकों के बीच मंगलवार को IPL के मैच में शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
एक ओर चेन्नई की समस्या उसके शीर्षक्रम का खराब प्रदर्शन है तो हैदराबाद के लिए सिर्फ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (517 रन) और जॉनी बेयरस्टो (445) ही रन मशीन बने हुए हैं। उसका मध्यक्रम अमूमन फ्लॉप ही रहा है।
विज्ञापन
बैंगलोर के खिलाफ रविवार के मैच में हर किसी की जुबां पर धोनी की धुआंधार पारी के चर्चे है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि शीर्ष तीन बल्लेबाजों की नाकामी से कप्तान पर बेजा दबाव बना।
विज्ञापन
पिछले सत्र के हीरो शेन वॉटसन (147 रन), अंबाती रायुडू (192 रन) और सुरेश रैना (207 रन) अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं। ऐसे में दबाव धोनी पर आ गया है जो अभी तक 314 रन बना चुके हैं।
दूसरी ओर हैदराबाद के हौसले कोलकाता पर मिली जीत के बाद बुलंद है और अंकतालिका में चौथे स्थान पर आने के बाद वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। यह बेयरस्टो का इस सत्र का आखिरी मैच है जो विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से वॉर्नर के साथ मिलकर उनकी जुगलबंदी देखना पसंद करेंगे।