आज IPL 2019 में टकराएंगे गेल-रसेल, कब-कहां और कैसे देखें कोलकाता vs पंजाब LIVE मैच
इंडियन टी-20 लीग में आज कोलकाता और पंजाब की टीमें टकराएंगी। दोनों ही टीम अपना पहला मैच जीतकर दूसरी सफलता की तलाश में हैं। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन मांकडिंग विवाद के चलते पूरी दुनिया के सामने हंसी के पात्र बने हुए हैं तो कोलकाता घरेलू जमीन पर अपना बेहतर रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी।
कब होगा मैच?
यह मुकाबला 27 मार्च दिन बुधवार को खेला जाएगा।
कहां होगा मैच?
यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में होगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार मैच शाम 8 बजे शुरू होगा।
कहां देखें ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स में होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। लाइव अपडेट्स के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर भी जाया जा सकता है।
दोनों टीम इस प्रकार है:
कोलकाता नाइट राइडर्स
दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, पीयूष चावला, आंद्र रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, एनरिच नॉर्च, हैरी गर्नी, जो डेनली, रिंकू सिंह, निखिल नाइक, पृथ्वी राज यार्रा, श्रीकांत मुंढे।
किंग्स इलेवन पंजाब
रविचंद्रन अश्विन(कप्तान), मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, करुण नायर, सरफराज खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत ब्रार, मुजीब उर रहमान, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाई, मोजेस ऑनरीकेज, निकोलस पूरन, सैम करन, हार्डस विल्युन।