फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019 से पहले केकेआर के लिए खुशखबरी, इस खिलाड़ी ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के

Wed, 13 Mar 2019 03:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 13 Mar 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Good news for KKR, wicket keeper Nikhil Naik hit 5 sixes in an over in sayed mushtak ali

IPL 2019 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 23 मार्च से शुरू होने वाले इस 12वें संस्करण से पहले सभी टीम ने अपनी कमर कस ली है। ट्रेनिंग सेशन और नेट्स में सभी खिलाड़ी अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इसी बीच कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खुशखबरी आई है।

IPL 2019: Good news for KKR, wicket keeper Nikhil Naik hit 5 sixes in an over in sayed mushtak ali

इंदौर में जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र और रेलवे आमने-सामने थे। मंगलवार को खेले गए इस मैच में महाराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नायक ने वो पारी खेली जिसे देखकर केकेआर टीम मैनेजमेंट खुश हो जाएगा।

IPL 2019: Good news for KKR, wicket keeper Nikhil Naik hit 5 sixes in an over in sayed mushtak ali

होलकर स्टेडियम में हुए इस मैच में निखिल ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच का रुख ही बदल दिया। इस टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की पारी का यह अंतिम ओवर था। रेलवे की ओर से पारी का यह अंतिम ओवर अमित चंद्रिका प्रसाद मिश्रा फेंक रहे थे। निखिल स्ट्राइक पर थे और उन्होंने इस मीडियम पेस बॉलर के ओवर में 5 छक्के जड़कर कमाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Good news for KKR, wicket keeper Nikhil Naik hit 5 sixes in an over in sayed mushtak ali

निखिल ने इस मैच में 58 बॉल पर 95 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े। उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने रेलवे के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। इस लक्ष्य के जवाब में महाराष्ट की टीम सिर्फ 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

विज्ञापन
IPL 2019: Good news for KKR, wicket keeper Nikhil Naik hit 5 sixes in an over in sayed mushtak ali

निखिल को IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। उनकी इस पारी से KKR को विकेटकीपिंग की साथ-साथ बैटिंग में एक मजबूत विकल्प मिल गया है। निखिल ने अमित की पहली 3 बॉल को सीधे बाउंड्री के बाहर उड़ाया तो इसके बाद चौथी गेंद पर चूक गए, मजबूत इरादों के मालिक निखिल पांचवीं और छठी गेंद पर छक्का लगाने में कामयाब रहे। 

नीचे देखिए वीडियो:
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed