फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस गेल ने IPL में बनाया 'तिहरा शतक', दूसरा छक्का लगाते ही रचा इतिहास

Sat, 30 Mar 2019 06:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Chris Gayle becomes only batsman to smash 300 sixes in tournament history
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में इतिहास रच दिया। गेल इंडियन टी-20 लीग में सबसे पहले छक्कों का तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन हैं।

IPL 2019: Chris Gayle becomes only batsman to smash 300 sixes in tournament history
क्रिस गेल - फोटो : file photo

मुंबई के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे मैच में पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मैक्लेनाघन की गेंद पर उन्होंने लगातार दो छक्के लगाकर यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने मैक्लेनाघन के ओवर की दूसरी और तीसरी गेंंद पर लगातार छक्के मारे।

IPL 2019: Chris Gayle becomes only batsman to smash 300 sixes in tournament history
एबी डीविलियर्स

इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद एबी डीविलियर्स का नंबर आता है। बैंगलोर के इस खिलाड़ी ने 143 मैच की 131 पारियों में 192 छक्के जमाए हैं। इस तरह डिविलियर्स क्रिस गेल से 108 छक्के पीछे हैं। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी 187 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। चेन्नई के ही सुरेश रैना 186 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Chris Gayle becomes only batsman to smash 300 sixes in tournament history

बता दें कि क्रिस गेल ने एक पारी में भी सर्वाधिक 17 छक्के लगाए हैं। गेल ने साल 2013 के आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्का लगाया था। गेल ने ये कारनामा पुणे के खिलाफ किया था। तब गेल ने मैच में रिकॉर्ड तोड़ 175 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी। इस मैच में स्पिनर राहुल शर्मा के एक ओवर में उन्होंने 5 छक्के भी जड़े थे।

विज्ञापन
IPL 2019: Chris Gayle becomes only batsman to smash 300 sixes in tournament history

मुंबई द्वारा खड़े किए गए 177 रन के जवाब में क्रिस गेल ने पंजाब को जोरदार शुरुआत दिलाई थी। हालांकि वे जल्द ही 24 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद में हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले उन्होंने 3 चौके और चार छक्के जमाए। इन चार सिक्सर्स के बूते गेल की इस टूर्नामेंट में छक्कों की संख्या 302 हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed