फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 rcb vs kkr match preview

RCBvsKKR: विराट के गढ़ में KKR को RCB का चैलेंज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Sun, 29 Apr 2018 03:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018 rcb vs kkr match preview
virat kohli rcb

आईपीएल सीजन-11 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। सीएसके के खिलाफ अपने ही घर में पिछला मुकाबला हारने वाली आरसीबी के पास वापसी करने एक और बेहतरीन मौका है। अपने घर में होने वाले इस मुकाबले में आरसीबी 8 अप्रैल को मिली केकेआर के हाथों हार का बदला भी लेना चाहेगी।

विज्ञापन


हालांकि दिल्ली से मिली हार के बाद केकेआर की टीम भी पूरी प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में दिल्ली ने केकेआर को 55 रन से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी का सामना कर पाना केकेआर के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा। बता दें कि केकेआर के शिवम मावी इस सीजन में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

ipl 2018 rcb vs kkr match preview
KKR

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का 21 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें 12 मैच कोलकाता और 9 मैच बैंगलोर ने अपने नाम किए हैं। हालांकि इस सीजन में केकआर सात में से तीन मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में चौथे और स्थान पर है, जबकि छह में से सिर्फ दो मुकाबले अपने नाम करने वाली आरसीबी सातवें स्थान पर है।

संभावित टीमें: 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), ए बी डिविलियर्स, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मनदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, 

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, टॉम कुरैन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed