फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 mumbai indians vs chennai super kings mumbai wankhede stadium live cricket score

हार के मुंह से जीत छीन लाए ब्रावो, CSK ने MI को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराया

Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018 mumbai indians vs chennai super kings mumbai wankhede stadium live cricket score
chennai superkings

मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल 2018 के उद्घाटन मुकाबले में मिले 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल बाद शानदार वापसी की। ओपनिंग मैच में चेन्नई ने मुंबई को एक विकेट से हराया। इस मैच के हीरो रहे चेन्नई के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई को जीत के करीब पहुंचाय। ब्रावो ने 30 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 68 रन जड़ डाले।

विज्ञापन


ब्रावो के आउट होने के बाद चेन्नई को आखिरी ओवर में 7 रनों की दरकरा थी। ऐसे में मिडल ऑर्डर बल्लेबाज केदार जाधव ने मुस्ताफिजर रहमान की गेंद पर छक्का लगाया और टीम को जीत के दरवाजे तक लेकर गए। आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए एक रन चाहिए था, तभी जाधव ने शानदार चौका जड़कर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। जाधव ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले केदार जाधव 14* रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने आक्रामक शुरुआत जरूर की, लेकिन चौथे ओवर में शेन वॉटसन (16) खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या की धीमी गति की नकल गेद पर वॉटसन ने हवाई फायर किया, लांगऑन पर एविन लेविस ने उनका आसान कैच लपका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही हार्दिक पांड्या ने सुरेश रैना (4) को मिड ऑन पर कृनाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। फिर युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने अपने पहले ही ओवर में अंबाती रायुडू (22) को LBW आउट करके चेन्नई की मुसीबतें बढ़ा दी। मार्कंडे ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (5) को LBW आउट करके मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला दिया।

धोनी युवा गेंदबाज की गूगली को भांप नहीं पाए। मुस्ताफिजुर रहमान ने रविंद्र जडेजा (12) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराकर सीएसके को पांचवां झटका दिया। इस बीच केदार जाधव बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। मार्कंडे ने नए बल्लेबाज दीपक चाहर को खाता भी नहीं खोलने दिया और स्टंपिंग करा दिया। जल्द ही मिचेल मैक्लेनाघन ने हरभजन सिंह (8) को थर्डमैन में बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव (43) और कृनाल पांड्या (41*) की दमदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए। कृनाल के साथ उनके भाई हार्दिक पांड्या 22 रन बनाकर नाबाद रहे। 

चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम की शुरुआत तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बिगाड़ी। पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एविन लेविस को LBW आउट किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे थे, जिसमें वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (15) शेन वॉटसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अंबाती रायुडू ने बैकवर्ड पॉइंट पर शर्मा का शानदार कैच लपका। बता दें कि रोहित शर्मा मैच की पहली ही गेंद से क्रीज पर काफी असहज नजर आ रहे थे।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव (43) और इशान किशन ने मुंबई इंडियंस को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंचाया। यादव ने अपनी पारी के दौरान शुरुआत से ही कई आकर्षक शॉट्स लगाकर प्रभावित किया। उन्होंने 29 गेंदों में 6 चौको और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। शेन वॉटसन ने पारी के 13वें ओवर में यादव को डीप स्क्वायर लेग में हरभजन सिंह के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया।

जल्द ही इमरान ताहिर ने इशान किशन (40) को शॉर्ट थर्डमैन में मार्क वुड के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को चौथा झटका दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। यहां से कृनाल और हार्दिक ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज कृनाल पांड्या अति आक्रामक मोड में नजर आए। उन्होंने 23 गेंदों में 5 चौको और दो छक्को की मदद से नाबाद 41 रन बनाए।

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। दीपक चाहर और इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने शनिवार को आईपीएल-11 के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के बीच धोनी ने टॉस जीता और रोहित शर्मा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो ऑलराउंडर्स को मौका दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मार्क वुड, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो और शेन वॉटसन के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस- एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, कृनाल पांड्या, मयंक मार्कंडे, मिचेल मैक्लेनाघन, मुस्ताफिजुर रहमान और जसप्रीत बुमराह


चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed