फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 auction to be held on 27 and 28 january in bengaluru

IPL 11: 27-28 जनवरी को होगी नीलामी, ज्यादा बजट के कारण छप्पर फाड़कर लगेगी बोली

Wed, 20 Dec 2017 08:16 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018 auction to be held on 27 and 28 january in bengaluru
आईपीएल नीलामी - फोटो : sportskeeda
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन की नीलामी बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को आयोजित होगी। इस खबर की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने की।
विज्ञापन


बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा, 'अधिकांश कैप्ड खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में लौटे हैं तो यह बड़ी नीलामी होना तय है। इसका आयोजन बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को होगा। चूकी बेंगलुरु में पिछली सभी नीलामी आयोजित हुई है, इसलिए सभी फ्रैंचाइजेस ने इस बार भी इसी स्थान को चुना है।'
विज्ञापन


इस बार की नीलामी का बजट भी 66 करोड़ रुपए से बढ़कर 80 करोड़ हो गया है। इसके अलावा फ्रैंचाइजी को पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा, जिसमें दो खिलाड़ी राईट टू मैच कार्ड भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी होना तय है। इसी के साथ ही आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल की बैठक से ये लगभग साफ हो गया है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा होंगे।

नए प्रारूप में क्या है खास

2018 के लिए बजट 66 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 80 करोड़ कर दिया गया है, 2019 में इसे 82 करोड़ जबकि 2020 के लिए 85 करोड़ तक किया जा सकता है।

अगर तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाता है तो 1 प्लेयर को 15 करोड़ मिल सकेंगे, दूसरे प्लेयर को 11 करोड़ और तीसरे प्लेयर को 7 करोड़।

अगर दो खिलाड़ियों को रिटेन किया गया तो पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़, दूसरे खिलाड़ी को 8.5 करोड़ मिल पाएंगे।

अगर एक ही खिलाड़ी को रिटेन किया जाता है तो उसे अधिकतम 12.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed