फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Match Preview Royal Challenger Bangalore Vs Gujarat Lions at Bangalore

IPL 10: जीत के लिए बेताब विराट सेना का मुकाबला आज गुजरात लॉयंस से

Thu, 27 Apr 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 27 Apr 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Match Preview Royal Challenger Bangalore Vs Gujarat Lions at Bangalore
विराट कोहली-सुरेश रैना - फोटो : IPL official web

बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन और पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने से प्लेऑफ  की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम गुजरात लॉयंस के खिलाफ  बृहस्पतिवार को अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। आरसीबी टीम को नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी छह मैच जीतने होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ  मंगलवार रात मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण आरसीबी को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा था। उसके इस तरह से आठ मैचों में केवल पांच अंक हैं।

विज्ञापन


इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ  केवल 49 रन पर ढेर हो गई थी जो कि आईपीएल में न्यूनतम स्कोर है। ईडन गार्डन पर इस शर्मनाक प्रदर्शन के दौरान आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था। आरसीबी के चोटी के तीन बल्लेबाज कप्तान कोहली (चार मैचों में 154 रन), क्रिस गेल (पांच मैचों में 144 रन) और एबी डिविलियर्स (चार मैचों में 145 रन) अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। भारतीय कप्तान कोहली की टीम के पास हालांकि अब भी मौका है और उसका सामना गुजरात लॉयंस से है जो अच्छी फॉर्म में नहीं है। लॉयंस के सात मैचों में केवल चार अंक हैं और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। लॉयंस की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही है और उसके शीर्ष बल्लेबाजों ने कभी कभार ही अपना जलवा दिखाया है। टीम इससे उबरने के लिए बेताब है।

विज्ञापन

उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं गुजरात के बल्लेबाज 

IPL 2017: Match Preview Royal Challenger Bangalore Vs Gujarat Lions at Bangalore
गुजरात लॉयंंस - फोटो : IPL official web
गुजरात लॉयंस टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ  पिछली जीत की रणनीति पर चलने की कोशिश करेगी। उस मैच में कप्तान सुरेश रैना ने 46 गेंदों पर 84 रन बनाए थे। रैना ने टूर्नामेंट में अब तक 275 रन बनाए हैं लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के खिलाफ  फिर से टीम का दारोमदार रैना पर टिका रहेगा। ब्रैंडन मैककुलम ने अब तक 258 रन बनाए हैं। रैना, मैककुलम और आरोन फिंच तीनों आरसीबी के ‘बिग थ्री्’ की बराबरी करने की कोशिश करेंगे। गेंदबाजी गुजरात के लि, बड़ी समस्या है। उसके गेंदबाजों ने छह मैचों में अब तक केवल 26 विकेट लिए हैं। उसे अपने तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय के फिट होने की उम्मीद है। उन्होंने अब तक चार मैचों में हैट्रिक सहित नौ विकेट लिए हैं। गुजरात की टीम में शामिल मुख्य गेंदबाज रविंद्र जडेजा हालांकि अब तक नहीं चल पाए हैं जबकि प्रवीण कुमार की भी तेजी और स्विंग में पैनापन नहीं है। केवल केरल के तेज गेंदबाज बासिल थंपी ने उसकी तरफ  से अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
टीम इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, प्रवीण दूबे, बिली स्टेनलेक, एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, मनदीप सिंह, एडम मिल्ने, विष्णु विनोद, श्रीनाथ अरविंद, केदार जाधव, शेन वॉटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, सैमुअल बद्री, इकबाल अब्दुल्ला, ट्रेविस हेड, सचिन बेबी, अवेश खान, तबरेज शम्सी। 

गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, इरफान पठान, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक, दिनेश कार्तिक, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैककुलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, जैसन रॉय, शादाब जकाती, प्रदीप सांगवान, शैली शौर्य, नाथूसिंह, ड्वेन स्मिथ, तेजस बरोका और एंड्रयू टाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed