फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017 match 37 Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders

SRHvsKKR : हैदराबाद ने केकेआर को 48 रन से दी मात, वार्नर बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 01 May 2017 06:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 01 May 2017 06:02 AM IST
विज्ञापन
ipl 2017 match 37 Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders

डेविड वार्नर के शानदार शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घर में मात देकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते उतरी हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर शानदार 209 रन बनाए। पहले विकेट के लिए हैदराबाद के कप्तान वार्नर और शिखर धवन के बीच 139 रन की साझेदारी हुई। हैदराबाद ने 20 ओवर में 209 रन बनाए।

विज्ञापन

 SCORECARD
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को पारी के दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। सुनील नरेन 1 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर वार्नर को कैच दे बैठे। इसके बाद कप्तान गौतम गंभीर को 11 रन पर कौल की गेंद पर राशिद ने लपक लिया। इसके बाद मनीष पांडे और रॉबिन उथप्पा के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। 11 ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर पांडे 39 रन बनाकर कैच हो गए। फिलहाल केकेआर ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। पांडे के आउट होने के बाद उथप्पा ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया। 28 गेंद पर 53 रन बनाने के बाद उथप्पा मोहम्मद सिराज की गेंद पर वार्नर को कैच दे बैठे। उथप्पा के जाने के बाद युसुफ पठान के रूप में केकेआर की आखिरी आस मैदान में थी। लेकिन वह भी राशिद खान की गेंद पर कौल को कैच दे बैठे। अंत में 20 ओवर में कोलकाता 7 विकेट पर 161 रन बना सकी।  
विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ हैदराबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान डेविड वार्नर के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। वार्नर ने 59 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 126 रन बनाए। केन विलियमसन ने 40 और शिखर धवन ने 29 रन का योगदान दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा वह 29 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 30 गेंदें खेली और 2 चौक्के और एक छक्का लगाया। साथ ही उन्होंने दूसरे छोर पर वॉर्नर का अच्छा साथ दिया। वहीं 'शतकवीर' वॉर्नर 126 रन बनाकर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। वह वोक्स की गेंद पर गौतम गंभीर को कैच थमा बैठे। वॉर्नर ने अपनी पारी में 10 चौक्के और 8 छक्के लगाए।

टीमें : 

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, केन विलियमसन, मोइजेज हेनरीक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रशीद खान, सिद्धार्थ कौल,  मोहम्मद सिराज।


कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेण, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान,  शेल्डन जैक्सन, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, क्रिस वोक, नाथन कोल्टर-नाइल, उमेश यादव, कुलदीप यादव। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed