फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 26 Live Gujrat Lions Vs Kings XI Punjab

GLvsKXIP: किंग्स ने किया लॉयंस का शिकार, पंजाब ने गुजरात 26 रनों से हराया

Mon, 24 Apr 2017 03:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 24 Apr 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 26 Live Gujrat Lions Vs Kings XI Punjab
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL
लगातार चार मैचों से हार का सामना कर रही पंजाब की टीम रविवार को जीत की राह पर लौट आई। हाशिम अमला (65) और अक्षर पटेल (34) की मदद से सात विकेट पर 188 रन बनाने वाली पंजाब टीम ने अपने गेंदबाजों की मदद से गुजरात लॉयंस को सात विकेट पर 162 रन तक सीमित कर दिया। पंजाब की टीम 26 रन से मैच जीतने में सफल रही। किंग्स इलेवन की ओर से संदीप शर्मा (2/40), करियप्पा (2/24) और अक्षर पटेल (2/36) ने प्रभावशाली गेंदबाजी की।  
विज्ञापन


 टी-20 प्रारूप में लक्ष्य का बचाव बड़ी चुनौती है। इस सीजन में अब तक 26 मैचों में 11 बार ऐसा हुआ है कि कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही है। किंग्स इलेवन पंजाब ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस सीजन में पहली बार लक्ष्य का बचाव किया है। विपक्षी टीम के मैदान पर पंजाब ने इस सीजन में पहली जीत हासिल की है। पंजाब के सात मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। गुजरात लॉयंस की टीम चार अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के आक्रामक ओपनर ब्रेंडन मैककुलम (06) को संदीप शर्मा ने जल्द ही पगबाधा आउट कर दिया था। कप्तान सुरेश रैना (32) और ऐरोन फिंच (13) ने 40 रन जोड़े। मोहित शर्मा ने फिंच को स्टोइनिस के हाथों कैच करा दिया। अपनी पारी के दौरान चार बेहतरीन चौके लगाने वाले रैना का मैक्सवेल ने डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लपका। जडेजा (09) का विकेट करियप्पा और ड्वेन स्मिथ (04) का अक्षर पटेल के खाते में गया। करियप्पा ने अक्षदीप नाथ (00) को एलबीडब्ल्यू कर दिया। अब एक छोर पर खड़े दिनेश कार्तिक पर काफी दबाव आ गया। कार्तिक ने 44 गेंदों पर 58 रन की अविजित पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में यह नाकाफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले किंग्स इलेवन की ओर ओपनर हाशिम अमला ने फिर शानदार फॉर्म दिखाई और 40 गेंदों पर 65 रन बटोरे जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। अक्षर पटेल ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए। शॉन मार्श (30) और मैक्सवेल (31) ने भी उपयोगी योगदान दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed