फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Kasigo Rabada- Chris Morris missed Seventh Wicket partnership Record

IPL 10: रिकॉर्ड से चूकी कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की जोड़ी!

Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 23 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Kasigo Rabada- Chris Morris missed Seventh Wicket partnership Record
रबाडा-मॉरिस - फोटो : IPL official web

आईपीएल 10 में शनिवार को  दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस की जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत के करीब  ले गए। मैच के दौरान यह जोड़ी आईपीएल में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड को अपने नाम करने से केवल 10 रन से चूक गई। 

विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के विकेटों की झड़ी लगा दी। 24 रन पर दिल्ली के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे ऐसे में आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी कगीसो रबाडा और क्रिस मॉरिस पिच पर जम गए। दोनों ने इस दौरान आईपीएल इतिहास में सातवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।  साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स और इकबाल अबदुल्लाह की जोड़ी ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 91 रन जोड़े थे।
विज्ञापन

 

इस जोड़ी के नाम दर्ज है सातवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

IPL 2017: Kasigo Rabada- Chris Morris missed Seventh Wicket partnership Record
हरभजन सिंह - फोटो : IPL

आईपीएल में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मुंंबई इंडियन्स के हरभजन सिंह और जे सुचित की जोड़ी के नाम दर्ज है। इन दोनों की जोड़ी ने साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सातवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई थी।  

मुंबई के खिलाफ143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 24 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यह आईपीएल इतिहास में 6 विकेट के नुकसान पर बना दूसरा सबसे छोटा स्कोर था। आईपीएल में  सबसे कम स्कोर पर  6 विकेट खोने का रिकॉर्ड कोच्ची टस्कर्स टीम के नाम दर्ज है। साल 2011 में कोच्ची टस्कर्स ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ महज 11 रन पर प्रारंभिक 6 विकेट गंवा दिए थे। ।

6 विकेट गंवाने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को 128 रन के स्कोर तक पहुंचाने के लिए 104 रन का योगदान दिया। यह 6 विकेट गंवाने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों द्वारा किसी भी टीम के लिए जोड़े गए सबसे ज्यादा रन हैं। दिल्ली के पुछल्ले बल्लेबाजों के बाद मुंबई इंडियन्स के पुछल्ले बल्लेबाज का नंबर आता है जिन्होंने 2015 के सीजन में 6 विकेट गंवाने के बाद पंजाब के खिलाफ 100 रन का योगदान दिया था। ऐसा हरभजन और सुचित के बीच हुई शतकीय साझेदारी की वजह से हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed