फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017: Interesting facts related to Mumbai Indians Vs Gujarat Lions tied match 

IPL10: मुंबई और गुजरात के बीच हुए रोमांचक मुकाबले से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Sun, 30 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 30 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
ipl 2017: Interesting facts related to Mumbai Indians Vs Gujarat Lions tied match 
मुंबई इंडियंस - फोटो : getty

शनिवार को राजकोट में गुजरात लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद हार जीत का फैसला सुपर ओवर से हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। आईपीएल में इस मैच से पहले छह मैच टाई हो चुके हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस दोनों टीमो के लिए आईपीएल में पहला टाइ मैच है। आईए इस मैच से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स पर नजर डालते हैं। 

विज्ञापन


मुंबई के श्रीलंकाई गेंदबाज जसिथ मलिंगा गुजरात के खिलाफ खाता खोले बगैर आउट हो गए। आईपीएल में यह 33वां मौका है जब वह शून्य पर आउट हुए हैं। यह आईपीएल में किसी भी गेंदबाज के सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए। यह आईपीएल में चौथी बार हुआ है कि किसी टीम के चार खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। आईपीएल में किसी एक मैच में किसी टीम के खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा संख्या में रन आउट होकर पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम ही दर्ज है। साल 2008 में मुंबई के पांच खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रन आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर में केवल 6 रन खर्च कर मुंबई को जीत दिला दी। आश्चर्यजनक रूप से इन 6 में से केवल 2 रन बल्लेबाजों के बल्ले से निकले। इससे पहले बुमराह के बराबर सुपर ओवर में 6 रन मिचेल जॉनसन ने दिए थे। लेकिन पंजाब की ओर से खेलते हुए मिचेल ने सुपर ओवर में केवल 4 गेंदें फेंकी थीं। जिनमें कोलकाता के दो खिलाड़ी आउट हो गए थे। 

आईपीएल में अबतक खेले गए तीन मैचों में जेम्स फॉक्नर खेले हैं जिनमें से दो मैच उनके जन्मदिन के दिनखेले गए। 29 अप्रैल को फॉक्नर का जन्मदिन होता है। 


आईपीएल इतिहास में अब तक कोई खिलाड़ी एक मैच में 25 रन से ज्यादा बनाने के साथ 3 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका था। मुंबई के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने गुजरात के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 25 रन बनाने के साथ-साथ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 


और पढें  IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed