फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai

IPL 10: RCB के खिलाफ मैक्लेघन ने किया डबल धमाका

Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Wed, 03 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai
मिचेल मैक्लेघन
मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल खेलने वाले कीवी गेंदबाद मिचेल मैक्लेघन के नाम सोमवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में दोहरी उपलब्धि दर्ज हुई। एक तरफ तो उन्होंने आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे किए। वहीं दूसरी तरफ टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट हासिल करने का कारनामा भी किया। वह आईपीएल में सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नरेन का नाम है। नरेन ने आईपीएल के 32वें मैच में 50 विकेट हासिल किए थे वहीं लसिथ मलिंगा ने यह कारनामा 33वें मैच में किया था। 
विज्ञापन


यह मैक्लेघन के क्रिकेट करियर 114वां टी-20 मैच था। इसी मैच में उनके टी-20 में 150 विकेट पूरे हो गए। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की सूची में साझा रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। सईद अजमल(105), लसिथ मलिंगा(104), उमर गुल(107), अजंथा मेंडिस(110) ने मैक्लेघन से तेजी से यह उपलब्धि हासिल की है जबकि सुनील नरेन (114) उनकी बराबरी पर हैं।  
विज्ञापन

एक साथ मुंबई और बैंगलोर ने हासिल की यह विशिष्ट उपलब्धि

IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL official web
मुंबई और बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को भिडंत हुई। इस मैच में मुंबई ने आरसीबी को 5 विकेट से हरा दिया लेकिन इस दौरान दोनों टीमों के नाम विशिष्ट उपलब्धि दर्ज हो गई। मुंबई में खेला गया मुकाबला दोनों ही टीमों का आईपीएल में 150वां मैच था। आईपीएल में 150मैच खेलने वाली दोनों पहली टीमें हैं। 

पार्थिव पटेल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai
पार्थिव पटेल - फोटो : IPL
पार्थिव पटेल मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत चौधरी की गेंद पर पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। यह उनके आईपीएल करियर में चौथी बार हुआ है जब वह पारी की पहली गेंद पर आउट हुए हैं। यह आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड है। गुजरात लॉयंस के ड्वेन स्मिथ के साथ ऐसा तीन बार हुआ है। पार्थिव चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 2 बार, डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 1-1 बार इस तरह आउट हो चुके हैं।     
विज्ञापन

आईपीएल में नवीं बार हुआ ऐसा

IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai
krunal pandya - फोटो : pti
आईपीएल में 9वीं बार ऐसा हुआ जब किसी खिलाड़ी को मैच में रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा हो। आरसीबी के खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या रिटायर्ड हर्ट हो गए। आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 बार मुंबई के खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हुए हैं। इसके अलावा बाकी टीमों के केवल 2 बल्लेबाजों को इस अंदाज में मैदान से बाहर जाना पड़ा। सचिन तेंदुलकर आईपीएल में दो बार रिटायर्ड हर्ट होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। जिसमें से एक बार वह बल्लेबाजी के लिए दोबारा मैदान में आए थे। 

आईपीएल में 4 हजार रन पूरे करने वाला चौथे खिलाड़ी

IPL 2017: interesting facts related to match played between mumbai indian and RCB in mumbai
रोहित शर्मा - फोटो : IPL official web
रोहित शर्मा ने एक बार फिर सफलता पूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को जीत दिलाई। वह 11 बार मुंबई को इस तरह जीत दिला चुके हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए एक रिकॉर्ड है। अपनी नाबाद 56 रन की पारी के दौरान मुंबई के कप्तान आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली और गौतम गंभीर यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed