फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Gujarat Lion's Coach Brad Hodge confirms Ravindra Jadeja's availability in next match

IPL-2017: गुजरात के कोच ने बताया, कब होगी सर जड़ेजा की वापसी

Mon, 10 Apr 2017 05:41 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Mon, 10 Apr 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
 IPL 2017: Gujarat Lion's Coach Brad Hodge confirms Ravindra Jadeja's availability in next match
Ravindra jadeja, IPL - फोटो : PTI

आईपीएल के दसवें सीजन में शुरूआत लगातार दो मैचों में हार से करने के बाद गुजरात लॉयंस के लिए खुशी की खबर आई है। गुजरात लॉयंस के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा जल्दी ही टीम में वापसी करने वाले हैं। 

विज्ञापन


रविवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बात करते हुए गुजरात के मुख्य कोच ब्रैड हॉज ने इस बात की पुष्टि की कि रविंद्र जडेजा अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन उन्होंने लॉयंस के एक अन्य चोटिल खिलाड़ी ड्वैन ब्रेवो की वापसी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


हॉज ने कहा, मैं फिलहाल ड्वैन ब्रेवो की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं कह सकता लेकिन यह बता सकता हूं कि जडेजा अगले मैच में वापसी कर रहे हैं। हमें पिछले दो मैचों में उनकी कमी खली। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी है और फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने दी थी 2 सप्ताह आराम करने की सलाह

 IPL 2017: Gujarat Lion's Coach Brad Hodge confirms Ravindra Jadeja's availability in next match
जडेजा
जडेजा टीम इंडिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें जून में इंग्लैंड में खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर आराम दिया गया था। बीसीसीआई ने उन्हें और उमेश यादव को आईपीएल के दसवें सीजन में खेलने से पहले 2 सप्ताह आराम करने के लिए कहा था। 

गौरतलब हो कि गुजरात लॉयंस पिछले दो मैचों में केवल एक विकेट हासिल कर सकी है। केकेआर के खिलाफ पहले मैच में गुजरात को 10 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसका सीधा सा मतलब है कि उन्हें जडेजा के अनुभव की बहुत कमी खली। 

हालांकि गुजरात की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। उनकी गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। जडेजा की वापसी होते ही टीम की गेंदबाजी में धार आ जाएगी। हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद टीम के कप्तान सुरेश रैना ने भी इस बात के संकेत दिए कि पुणे के खिलाफ अगले मैच में जडेजा की वापसी हो जाएगी। यह मैच 14 अप्रैल को राजकोट में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed