फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 DJ bravo gives gujarat lions hope may return very soon uploads video of practice-session

IPL 10: गुजरात के लिए अच्छी खबर, जल्द होगी चोटिल खिलाड़ी की वापसी 

Tue, 18 Apr 2017 05:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 18 Apr 2017 05:56 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017  DJ bravo gives gujarat lions hope may return very soon uploads video of  practice-session
ड्वैन ब्रैवो
आईपीएल के दसवें सीजन में हार से जूझ रही गुजरात लॉयंस की टीम को खुश होने का एक मौका मिला है। चोट के कारण आईपीएल से बाहर चल रहे एक और खिलाड़ी की टीम में वापसी की खबरे आई हैं। कैरेबियन ऑलराउंडर ड्वेन ब्रैवो जल्दी ही आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दिसंबर में ब्रैवो बिग बैश लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मासपेशियों में खिचाव आ गया था। जिसका उन्हें बाद में ऑपरेशन करवाना पड़ा था। उसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर थे। 
विज्ञापन

गुजरात को खल रही है ब्रैवो की कमी

IPL 2017  DJ bravo gives gujarat lions hope may return very soon uploads video of  practice-session
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
ब्रैवो ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें वो ट्रेनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ब्रैवो ने संदेश दिया कि मैं जल्दी ही मैदान में वापसी करना चाहता हूं। मैदान में उतरकर पूरी ट्रेनिंग करके मैं खुश हूं। 
 


गुजरात के कप्तान सुरेश रैना और कोच कई बार यह कह चुके हैं कि उनकी टीम को ब्रैवो की कमी खल रही है। इसके कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सीजन तीसरे पायदान पर रही गुजरात की इस सीजन में अच्छी शुरुआत नहीं रही है। अब तक खेले चार मैचों में से केवल एक में वह जीत दर्ज हासिल कर सकी है।

और पढ़ें:  IPL-10: रैना-विराट के बीच आज होगी जंग, दोनों के सामने जीत की राह पर लौटने की चुनौती 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed