फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: 12 year old child's advice helped Jaidev Unadkat to get hat trick

IPL: उनादकट की हैट्रिक के पीछे था 12 साल के बच्चे का हाथ!

Thu, 11 May 2017 05:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 11 May 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: 12 year old child's advice helped Jaidev Unadkat to get  hat trick
जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने खुलासा किया है कि उनके इस शानदार प्रदर्शन के पीछे एक 12 साल के बच्चे का हाथ है।जयदेव ने बताया कि हैदराबाद के खिलाफ 5/30 प्रदर्शन के पहले वह आरपीएस के कप्तान स्टीव स्मिथ और फाफ डुप्लेसी के साथ 28 अप्रैल को पुणे के एपीएसएस स्कूल में एक कार्यक्रम में गए थे। जहां उन्हें एक 12 साल के बच्चे ओमकार पवार ने सलाह दी थी की वो क्रॉस सीम के साथ गेंदबाजी करें और स्लोअर गेंद का इस्तेमाल ज्यादा करें। उन्होंने जिस ओवर में हैट्रिक हासिल की उसमें ऐसा ही किया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

So here's the bowling advice I got that led to the hat-trick yesterday. Thanks to the little one !! #MyLuckyCharm #ForTheseSpecialKids @Finolexwater @GulfOil.India @punesupergiants #mukulmadhavfoundation

A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat) on



उनादकट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ओमकार के साथ वीडियो शेयर किया है और उसे बेशकीमती सलाह के लिए धन्यवाद दिया है। हैदराबाद के खिलाफ मैच में सनराइजर्स को जीत के लिए अंतिम ओवर में 13 रन की दरकार थी। लेकिन उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और एक भी रन नहीं दिया। मेडन ओवर फेंककर अपनी टीम को 12 रन से रोमांचक जीत दिला दी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उनादकट 8 मैच में 17 विकेट चटका चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में 100 से ज्यादा विकेट हैं। इस सीजन वह इमरान ताहिर के बाद पुणे के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed