IND Inning
115/2 (11.1 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 56(29)*
Ishan Kishan 27 (19)
IND need 57 runs in 53 remaining balls
{"_id":"5714e4b54f1c1be46e8b45a4","slug":"ipl-2016-kkr-v-kxip-preview-13th-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता और पंजाब में मुकाबला, जीत के सिलसिले को बनाए रखने पर होगी नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोलकाता और पंजाब में मुकाबला, जीत के सिलसिले को बनाए रखने पर होगी नजर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के हौंसले बुलंद हैं। अब उसका सामने मंगलवार को दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की कड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर टीम के तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं जबकि पंजाब ने रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ तीसरे मैच में पहली जीत दर्ज की है। कागजों पर केकेआर की टीम का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन टी-20 क्रिकेट में खास दिन कोई भी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
विज्ञापन
मुकाबला कोलकाता की बल्लेबाजी और पंजाब की गेंदबाजी के बीच माना जा रहा है। यह देखना रोचक होगा कि किस तरह गौतम गंभीर पंजाब के गेंदबाज मोहित शर्मा की स्लोअर वन के खिलाफ रणनीति अपनाते हैं या संदीप शर्मा किस तरह आंद्रे रसेल को बड़े शॉट खेलने से रोक पाते हैं। इसी तरह पंजाब के स्पिनर अक्षर पटेल के लिए भी मैच चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि केकेआर के बल्लेबाज स्पिन को खेलने में माहिर हैं। जब 2011 से गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान संभाली है तब से टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
कोलकाता ने न केवल 2012 और 2014 में खिताब जीते हैं बल्कि टीम में अपने तयशुदा खिलाड़ियों के साथ बेहतर संयोजन स्थापित कर चुकी है। कप्तान गौतम गंभीर, ओपनर रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, सूर्य कुमार यादव, आंद्रे रसेल और सुनील नारायण अपनी भूमिकाओं में लगातार अच्छा करते रहे हैं।
स्पिनरों में टीम के पास सुनील नारायण, पीयूष चावला और शाकिब अल हसन हैं। इसके अलावा अनुभवी ब्राड हॉग भी हैं। तेज गेंदबाजों में मोर्ने मोर्केल, उमेश यादव और आंद्रे रसेल के विकल्प हैं। दूसरी ओर किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनन वोहरा पिछले तीन मैचों से लगातार अच्छा कर रहे हैं।
पिछले मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर 32 रनों की अच्छी पारी खेली। टीम के लिए चिंता कप्तान मिलर की फॉर्म हैं जो तीन मैचों में 31 रन ही कर पाए हैं। इसी तरह शेन मार्श के दो मैचों में सिर्फ 17 रन हैं।