फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान धोनी! दिल्ली की जीत के बाद ऋषभ पंत बोले- कोई फर्क नहीं पड़ता सामने कौन

Thu, 09 May 2019 05:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 09 May 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019 Delhi capitals vs Sunrisers Hyderabad: Rishabh pant says hitting sixes is my power
ऋषभ पंत

दिल्ली की 2 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत ने कहा कि जब वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए लय में आ जाते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। पंत ने 21 गेंद में 49 रन की पारी के दौर पांच छक्के जड़े जिससे दिल्ली ने IPL एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट से जीत हासिल की। 

IPL 2019 Delhi capitals vs Sunrisers Hyderabad: Rishabh pant says hitting sixes is my power
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

मैन ऑफ द मैच रहे पंत ने मैच के बाद कहा, ‘टी-20 में आपको 20 गेंद में 40 या इससे ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है, फिर आपको एक गेंदबाज के खिलाफ आक्रमण करना होता है। मैं यह नहीं देखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है। यह हमारी आदत में शुमार हो चुका है और इसलिए हम इतना ज्यादा अभ्यास करते हैं।’ 

IPL 2019 Delhi capitals vs Sunrisers Hyderabad: Rishabh pant says hitting sixes is my power
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

पंत ने कहा, 'अगर आप ऐसे विकेट पर जम जाते हो तो आपको अपनी टीम के लिए मैच खत्म करना चाहिए। मैं करीब ले गया, लेकिन अगली बार मैं टीम के लिए फिनिश करूंगा। मैं थोड़ा सकारात्मक होने की कोशिश करूंगा। अगर नकारात्मक होते हैं तो यह मददगार नहीं होता।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019 Delhi capitals vs Sunrisers Hyderabad: Rishabh pant says hitting sixes is my power
टॉस के दौरान ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘अंतिम ओवर के दौरान की भावनाओं को मैं बयां नहीं कर सकता। मैं बैठा था और अंतिम के दो ओवर काफी दबाव भरे रहे। जीत हासिल करना अच्छा अहसास है और मैं हर किसी के चेहरे पर खुशी देख सकता था।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed