फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: We Should work on Death Bowling says manish Pandey

IPL 10: KKR की हार पर बोले मनीष पांडे, हमें इस कमी को सुधारना होगा

Tue, 11 Apr 2017 05:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 11 Apr 2017 05:43 AM IST
विज्ञापन
IPL 10: We Should work on Death Bowling says manish Pandey
मनीष पांडे - फोटो : IPL official web
कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनीष  पांडे डेथ ओवरों में टीम की गेंदबाजी से निराश हैं। केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बाद पांडे ने कहा कि हमें अपनी डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गुजरात लॉयंस के खिलाफ पहले मैच में भी हमें डेथ ओवरों में संघर्ष करना पड़ा था। हम इस दिशा में थोड़ा सुधार कर सकते हैं। यही समय है कि हमें इस पर विचार करना होगा। मुंबई को अंतिम पांच ओवरों में 64 रन की जरूरत थी लेकिन मेजबान टीम ने एक गेंद शेष रहते बाजी मार ली। नीतीश राणा (50) और हार्दिक पांड्या (29 रन, 11 गेंद) ने शानदार पारियां खेलीं।
विज्ञापन


मनीष ने कहा कि यदि गेंदबाज लगातार यार्कर फेंकेंगे तो बल्लेबाजों को परेशानी होगी। मुंबई के बल्लेबाजों ने डेथ ओवरों को भुनाया। हम इस कमी पर काबू पाना होगा। ऐसा लग रहा था कि हम जीत जाएंगे लेकिन नीतीश और हार्दिक ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें योजनाबद्ध तरीके से गेंदबाजी करनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed