फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IOC president Kirsty Coventry said Crickets return to Olympics will strengthen bond with India

Cricket in Olympics: ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, आईओसी अध्यक्ष बोलीं- इससे भारत के साथ रिश्ते मजबूत होंगे

Fri, 07 Nov 2025 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Nov 2025 10:33 PM IST
सार

आईओसी की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक आंदोलन के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
IOC president Kirsty Coventry said Crickets return to Olympics will strengthen bond with India
जय शाह-क्रिस्टी कोवेंट्री - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक आंदोलन के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में इस खेल के शामिल होने से भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

क्या बोलीं आईओसी अध्यक्ष कोवेंट्री?
कोवेंट्री ने कहा, 'लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से यह रिश्ता और मजबूत होगा, जिससे खेलों का जादू भारतीय प्रशंसकों के दिलों के और भी करीब पहुंचेगा।' पूर्व तैराक और सात बार की ओलंपिक पदक विजेता कोवेंट्री ने यह भी बताया कि आईओसी वर्तमान में भारत में ओलंपिक प्रसारण अधिकारों के लिए मीडिया साझेदार चुनने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, 'भारत में हम वर्तमान में मीडिया अधिकारों के लिए एक खुली निविदा प्रक्रिया आयोजित कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस असाधारण देश के हर कोने में ओलंपिक खेलों का जादू पहुंचाने के लिए सही साझेदार ढूंढना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी
कोवेंट्री ने आगे कहा कि भारत के पास भविष्य को लेकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के कई कारण हैं। गौरतलब है कि भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली पेश की है, जिसमें अहमदाबाद को संभावित मेजबान शहर के रूप में प्रस्तावित किया गया है। क्रिकेट लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में टी20 प्रारूप में शामिल किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब 128 साल बाद यह खेल ओलंपिक कार्यक्रम में लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed