पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इंतजार है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को कौन बल्लेबाज तोड़ता है।
2 of 5
इंजमाम-उल-हक
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'वह क्रिकेट के लिए पैदा हुए थे। मुझे हमेशा से लगता है कि क्रिकेट और वह एक दूसरे के लिए बने थे। मैं सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बात कर रहा हूं। मुझे इस बात पर अभी भी हैरानी होती है कि उन्होंने 16-17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और शानदार काम किया।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'यह तभी मुमकिन हो सकता है जब कोई असाधारण हो। बल्कि असाधारण से भी आगे कोई है, तो वह हैं सचिन। कहना आसान है, करना मुश्किल। उन्होंने वकार यूनुस और वसीम अकरम के सामने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने जिस तरह की क्रिकेट खेली, जिस गेंदबाजी आक्रमण के सामने खेली, वह चमत्कारिक था।'
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में देखा जाता है, लेकिन इंजमाम इंतजार कर देखना चाहते हैं कि कौन मास्टर ब्लास्टर के रनों के पहाड़ को पार करता है?
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 664 मैचों में कुल 34,357 रन बनाए हैं। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वन-डे के अलावा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेला था। सचिन के नाम टेस्ट में 51 शतक और छह दोहरा शतक, वन-डे में 49 शतक शामिल हैं।