फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Inzamam-ul-Haq Blasts former PCB Chairman Zaka Ashraf For Mess In Pakistan Cricket

Pakistan Cricket: 'पाकिस्तान क्रिकेट उनकी वजह से बुरी स्थिति में', इंजमाम ने पूर्व PCB अध्यक्ष पर साधा निशाना

Tue, 23 Jan 2024 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jan 2024 01:00 PM IST
सार

इंजमाम को विश्व कप के दौरान 'हितों के टकराव' के आरोपों पर मुख्य चयनकर्ता के पद से हटा दिया गया था। इंजमाम पर आरोप थे कि उन्हें ब्रिटेन स्थित उसी फर्म द्वारा प्रबंधित किया जाता है जो कुछ सक्रिय खिलाड़ियों के व्यावसायिक हितों को भी देखती है।

विज्ञापन
Inzamam-ul-Haq Blasts former PCB Chairman Zaka Ashraf For Mess In Pakistan Cricket
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और चयन समिति के अध्यक्ष इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ को पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप में टीम के लचर प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जुलाई में पीसीबी मामलों को संचालित करने के लिए अंतरिम प्रबंधन समिति के प्रमुख बनाए गए जका ने कुछ दिन पहले समिति की बैठक में घोषणा की कि वह अध्यक्ष और बोर्ड के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीच टूर्नामेंट इंजमाम को हटाया गया था

इंजमाम को विश्व कप के दौरान 'हितों के टकराव' के आरोपों पर मुख्य चयनकर्ता के पद से हटा दिया गया था। इंजमाम पर आरोप थे कि उन्हें ब्रिटेन स्थित उसी फर्म द्वारा प्रबंधित किया जाता है जो कुछ सक्रिय खिलाड़ियों के व्यावसायिक हितों को भी देखती है। इंजमाम ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से कहा, 'क्या आप खिलाड़ियों की मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं। वह जब भारत में विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेल रहे थे तो उन्हें पता चलता है कि पीसीबी अध्यक्ष कह रहे हैं टीम का चयन बोर्ड ने नहीं बल्कि कप्तान और मुख्य चयनकर्ता ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजमाम ने जका पर लगाए गंभीर आरोप

Inzamam-ul-Haq Blasts former PCB Chairman Zaka Ashraf For Mess In Pakistan Cricket
जका अशरफ - फोटो : सोशल मीडिया
इंजमाम विश्व कप में पाकिस्तान के कुछ मैच हारने के बाद जका के उस बयान की बात कर रहे थे, जिसमें उन्होंने चयनित टीम के बारे में जिम्मेदारी लेने से पूरी तरह से इनकार कर दिया था और इंजमाम के साथ-साथ कप्तान बाबर आजम पर टीम चुनने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, 'जरा सोचिए कि खिलाड़ियों के दिमाग में क्या चल रहा होगा जब वे सुनते हैं कि मुख्य चयनकर्ता के खिलाफ जांच समिति का गठन किया गया है और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। यह कहां होता है?'
विज्ञापन

इंजमाम ने जका अशरफ पर तंज कसा

जका ने इंजमाम के खिलाफ हितों के टकराव के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की थी। इस पर इंजमाम ने तंज कसते हुए कहा, 'मैं अब भी अपने खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं जो यह जांच करने के लिए बनाई गई थी कि क्या मुख्य चयनकर्ता रहते हुए मैंने हितों का टकराव किया था।' इंजमाम ने कहा कि सभी को स्पष्ट रूप से पता था कि पीसीबी प्रबंधन जका के अदंर किस तरह काम कर रहा है। इंजमाम का मानना है कि पीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट को अब तदर्थ आधार पर नहीं चलाया जाना चाहिए।

'जका ने बाबर जैसे खिलाड़ियों पर दबाव बनाया'

Inzamam-ul-Haq Blasts former PCB Chairman Zaka Ashraf For Mess In Pakistan Cricket
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इंजमाम ने कहा, 'इन बदलावों से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा और कल्पना कीजिए कि जब वे बाबर आजम जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी पर दबाव बना सकते हैं तो अन्य खिलाड़ी क्या सोच रहे होंगे। टीम विश्व कप में संघर्ष कर रही थी और उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' इंजमाम ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने के कुछ घंटों बाद पीसीबी ने कितनी जल्दी बाबर और मुख्य कोच मिकी आर्थर से छुटकारा पा लिया।

'बाबर-मिकी को हटाने का पहले से प्लान था'

पूर्व चयनकर्ता ने कहा- इसका क्या मतलब है? पीसीबी ने पहले ही तय कर लिया था कि वे क्या करना चाहते हैं?' इंजमाम ने कहा कि उनका अब भी मानना है कि पाकिस्तानी टीम के पास अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें सिर्फ आत्मविश्वास देने की जरूरत है। इंजी ने कहा- टीम के साथ कोई समस्या नहीं है, उन्हें सिर्फ आत्मविश्वास और समर्थन की जरूरत है। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी मुस्तफा रामदे ने इंजमाम की शिकायतों की पुष्टि करते हुए कहा कि जका के खराब तरीके बोर्ड के लिए हानिकारक थे।

मुस्तफा रामदे ने भी जका पर लगाए आरोप

Inzamam-ul-Haq Blasts former PCB Chairman Zaka Ashraf For Mess In Pakistan Cricket
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और चेयरमैन पद के दो उम्मीदवारों में से एक के रूप में नामित मुस्तफा ने आरोप लगाया कि जका वन मैन शो/स्ट्रक्चर चलाते थे और इससे पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान हुआ है। रामदे ने जियो न्यूज चैनल से कहा, 'आप देख सकते हैं कि कैसे टीम के प्रदर्शन से समझौता किया गया और यह हमारी अंतरिम प्रबंधन समिति की विफलता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले एक साल से क्रिकेट कैसे भी चल रहा है और इससे टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।'

'पाकिस्तानी फैंस इससे बेहतर के हकदार हैं"

रामदे ने यह भी कहा कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के गठन के लिए चुनाव दो सप्ताह में कराए जा सकते हैं। रामदे ने कहा, 'मैंने जाका से कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और चुनाव कराना चाहिए, लेकिन किसी कारण से उन्होंने कहा कि वह सरकारी हस्तक्षेप के कारण आगे नहीं बढ़ सकते।' रामदे ने कहा कि शायद ऐसा जानबूझकर किया गया क्योंकि जका की योग्यता पर सवालिया निशान लग गया था। जहां तक हमारी क्रिकेट का सवाल है तो हमें पहले ही असहनीय नुकसान हुआ है और हमारे क्रिकेट फैंस इससे बेहतर के हकदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed