फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   invade of the Indian bowlers in england is importent : dravid

इंग्लैंड में अहम होगा भारतीय गेंदबाजों का आक्रमण : द्रविड़

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Published by: Anonymous User Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
invade of the Indian bowlers in england is importent : dravid
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि इंग्लैंड में नौ जुलाई से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि उनके गेंदबाज श्रृंखला में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

मेरिलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के 200 साल पूरे होने के मौके पर एमसीसी एकादश की ओर से शेष भारत की ओर से खेल रहे द्रविड़ ने लार्ड्स पर कहा, ‘मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण 20 विकेट हासिल करने की क्षमता टीम इंडिया में है।’ द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने 2007 में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की श्रृंखला 1-0 से जीती थी और इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की तीन श्रृंखलाओं में जीत में से एक है।
विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा कि पिछली श्रृंखला में भारत की जीत में तेज गेंदबाज जहीर खान और अब संन्यास ले चुके लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने अहम भूमिका निभाई थी। जहीर चोट के कारण मौजूदा श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘जब हमने 2007 में श्रृंखला जीती थी तो जहीर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन उसे अन्य गेंदबाजों से भी सहयोग मिला था। अनिल बेजोड़ था क्योंकि उसने एक छोर से रन नहीं बनने दिए और मैच को नियंत्रण में रखने में सफल रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा शामिल हैं जो टीम में एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें इस दौर से पहले इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव हासिल है। लेकिन यह तेज गेंदबाज अभ्यास मैचों में लय में नजर नहीं आया। उनके अलावा टीम में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं।
द्रविड़ ने कहा कि भारतीय गेंदबाज अगर गेंद को स्विंग कराने में सफल नहीं होते तो फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘उस (2007) श्रृंखला में तीनों तेज गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने में सफल रहे थे और अगर भारतीय गेंद को उपर पिच करते हैं और स्विंग कराते हैं तो मुझे लगता है कि उनके पास मौका रहेगा।’ द्रविड़ ने हालांकि भरोसा जताया कि चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे युवा बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनमें से अधिकांश अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यहां भले ही टेस्ट मैच नहीं खेला हो लेकिन वह यहां ए टीम के साथ आ चुके हैं और उन्होंने यहां वनडे क्रिकेट खेला है जिसमें पिछले साल हुई चैम्पियन्स ट्राफी (जिसे भारत ने जीता) भी शामिल है।’ द्रविड़ ने कहा, ‘मैंने खिलाड़ियों के इस युवा समूह की प्रतिभा देखी है कि वे मजबूत बल्लेबाजी क्रम बन सकते हैं।’’ वर्ष 1996 में लार्डस में 95 रन की पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने उस दौरे के दौरान काफी कुछ सीखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed