{"_id":"d74ef7aa-2f15-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"international-news-agencies-boycott-india-england-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने किया भारत-इंग्लैंड टेस्ट का बहिष्कार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने किया भारत-इंग्लैंड टेस्ट का बहिष्कार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही हाईप्रोफइल सीरीज के पहले टेस्ट की कवरेज नहीं करने का फैसला किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मीडिया पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के कई समाचार एजेंसियों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में इंग्लैंड के अखबार टाइम्स और टेलिग्राफ ने भी सीरीज की लाइव तस्वीरें उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ईएसपीएन क्रिकइंफो भी मैदान से लाइव तस्वीरें जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एपी, एएफपी, रायटर ने भी विरोध स्वरूप पहले टेस्ट का बहिष्कार करने की घोषणा की है। दूसरी ओर प्रेस एसोसिएशन (पीए) ने मैच की जानकारी देने का निर्णय किया है लेकिन वह मैच की तस्वीरें जारी नहीं करेगा। हालांकि बीसीसीआई ने कुछ समाचार एजेंसियों को मैच की कवरेज की अनुमति दी है लेकिन गैटी इमेजिज एक्शन इमेजिज और भारत की कुछ समाचार एजेंसियों को भी मैदान पर तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल बीसीसीआई वह तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है जो उसकी वेबासाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं लेकिन मीडिया संगठन उन तस्वीरों को उपयोग करने से इंकार कर रहा है क्योकि ऐसा करने पर सेंसरशिप और कापीराइट की समस्या पैदा हो सकती है।