{"_id":"5ae233424f1c1b3b0b8b6ab4","slug":"international-cricket-council-grants-t20-international-status-to-all-104-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने सभी 104 देशों को दी टी-20 इंटरनेशनल की मान्यता ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने सभी 104 देशों को दी टी-20 इंटरनेशनल की मान्यता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए ऐतिहासिक पहल करते हुए अपने सभी 104 सदस्य देशों को टी-20 इंटरनेशनल की मान्यता देने का फैसला किया है। इसका मतलब यह हुआ कि अर्जेंटीना और पपूआ न्यूगिनी के बीच होने वाले टी-20 मैचों को अब अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
आईसीसी बोर्ड की पांच दिवसीय बैठक के समापन के बाद मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्ड्स ने कहा कि आईसीसी की बैठक के बाद टी-20 क्रिकेट खेलने वाले सभी 104 देशों को मान्यता दे दी जाएगी। सभी महिला टी-20 टीमों को मान्यता इसी साल एक जुलाई से दे दी जाएगी। वहीं, पुरुष टीमों को टी-20 मान्यता अगले साल एक जनवरी से दी जाएगी। महिलाओं के लिए रैंकिंग अक्तूबर 2018 से और पुरुषों के लिए मई 2019 में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन