फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Mitchell Starc, Mitch Marsh and Marcus Stoinis out of Australia team for T20 series against India

IND vs AUS: भारत दौरे से पहले मुश्किल में ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टार्क-स्टोइनिस सहित तीन अहम खिलाड़ी टीम से बाहर

Wed, 14 Sep 2022 01:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 01:01 PM IST
सार

भारत के खिलाफ दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन अहम खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। तीनों को टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, टी20 विश्व कप से पहले तीनों के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
Injured Mitchell Starc, Mitch Marsh and Marcus Stoinis out of Australia team for T20 series against India
मिशेल स्टार्क, मिशेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के चार अहम खिलाड़ी टीम से बाहर हो चुके हैं। पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इस सीरीज में आराम दिया गया था। इसके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हुए। अब तेज गेंदजबाज मिशेल स्टार्क और ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। स्टार्क को घुटने में चोट लगी है, जबकि मिशेल मार्श टखने की चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप से पहले तीन अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि, टी20 विश्व कप से पहले तीनों खिलाड़ियों के पूरी तरह से फिट होकर टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होना है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों के पास पूरी तरह से फिट होने के लिए एक महीने से ज्यादा का समय है। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल खिलाड़ियों की जगह नाथन एलिस, डेनियल सम्स और सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी सप्ताह के अंत में भारत के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेल सकते हैं टिम डेविड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दुनिया भर की टी20 लीग में कमाल करने वाले टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में जगह बना ली है। मार्कस स्टोइनिस के टीम से बाहर जाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेलने का मौका भी मिल सकता है। वहीं, मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, कप्तान एरोन फिंच के साथ जोश इंग्लिश कंगारू टीम के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। क्योंकि, डेविड वॉर्नर को इस सीरीज में आराम दिया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया टीम
एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जम्पा।

भारत-बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
20 सितंबर:
पहला टी20, मोहाली
23 सितंबर: दूसरा टी20, नागपुर
25 सितंबर: तीसरा टी20, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed