INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका ने वर्षाबाधित मैच में भारत को हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीसरे वनडे में छह रनों (D/L) से हरा दिया है। इसके साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली। मैच में भारत के 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए आखिरी के 21 गेंदों में 25 रनों की दरकार थी लेकिन तभी बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा और कुछ समय बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेहमान टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 46.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर 223 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा और कुछ समय बाद नियम के आधार पर मेहमान टीम को विजेता घोषित किया गया।
South Africa win by the DLS method!
Lizelle Lee's third ODI century helped the visitors take a 2-1 lead in the series, with rain forcing abandonment with South Africa ahead. #INDvSA pic.twitter.com/gGSvTUd8Q8विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) March 12, 2021
दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से उसकी सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (132*) ने सबसे बड़ी पारी खेली जबकि मिग्नोन डू प्रिज ने 37 रन बनाए। भारत की तरफ से अनुभवी झुलन गोस्वामी दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
बात करें भारतीय बल्लेबाजी की तो टीम की तरफ से पूनम राउत ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। उनके अलावा मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने सभी मे 36-36 रनों का योगदान दिया।