{"_id":"614983778ebc3e8460192d77","slug":"indw-vs-ausw-australian-women-team-beat-india-by-nine-wickets-in-1st-odi-at-mackay","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs AUSW: राचेल-एलिसा के आगे मिताली की पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs AUSW: राचेल-एलिसा के आगे मिताली की पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ विकेट से हराया
Tue, 21 Sep 2021 12:32 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:32 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम को पहले एकदिवसीय मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 9 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC@twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 9 विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 225 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 226 रनों का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट पर पूरा कर लिया। कंगारू टीम की ओर से राचेल हेन्स, एलिसा हीली और मेग लैनिंग ने शानदार पारियां खेलते हुए अर्धशतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
खराब रही भारत की शुरुआत
मैके में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 31 रनों पर धराशायी हो गया। पारी का आगाज करने आईं शेफाली वर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं। उसके बाद स्मृति मंधाना भी 16 रन बनाकर चलती बनीं। इसके कप्तान मिताली राज और यस्तिका भाटिया ने पारी को आगे बढ़ाया। यस्तिका ने 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान जब लगातार विकेट गिर रहे थे तो मिताली ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने 63 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। निचले क्रम में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाली स्नेह राणा ने 32 रनों की पारी खेली। इस तरह भारत ने 8 विकेट पर 225 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की और से डार्सी ब्राउन ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
राचेल हेन्स ने खेली मैच जिताऊ पारी
226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने आईं राचेल हेन्स और एलिसा हीली ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर जबरदस्त प्रहार करते हुए 93 रनों की नाबाद पारी खेली। राचेल ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके लगाए। उनकी इस पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
एलिसा और मेग लैनिंग ने भी जड़े अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आईं। मैच में कंगारू बल्लेबाज एलिसा हीली और मिग लैनिंग भी पचासा जड़ने में सफल रहीं। विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी इनिंग्स के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद मिग लैनिंग ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस पहले मुकाबले 226 रनों का लक्ष्य 41 ओवर में पूरा कर लिया।
डार्सी ब्राउन बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया के बॉलर डार्सी ब्राउन ने इस मुकाबले में कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 9 ओवर में 3 मेडन रखते हुए 33 रन देकर चार विकेट झटके। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिे उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टीम इंडिया के शुरुआत के तीनों विकेट डार्सी ने लिए थे।