फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहला टेस्ट हारते ही बांग्लादेश ने बदला प्लान, अब कोलकाता में अपनाएगी यह रणनीति?

Sat, 16 Nov 2019 06:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 16 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
INDvsBAN: We need a pacer who could do batting too says Bangladesh coach
मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे ही दिन इंदौर टेस्ट जीत लिया। होलकर स्टेडियम में हुए इस टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत के हाथों मिली इस करारी हार के बाद बांग्लादेशी कोच रसेल डोमिंगो ने टीम की पूरी सरंचना में सुधार करने पर जोर दिया है।

INDvsBAN: We need a pacer who could do batting too says Bangladesh coach
रसेल डोमिंगो - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद डोमिंगो ने कहा है कि टीम को एक ऐसे तीसरे सीमर की जरूरत है, जो 7वें और 8वें नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सके और टीम को एक संतुलन प्रदान कर सके। मेहमान टीम पहले टेस्ट मैच में सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के साथ उतरी थी।

INDvsBAN: We need a pacer who could do batting too says Bangladesh coach
रसेल डोमिंगो - फोटो : ट्विटर

डोमिंगो ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि टीम की संरचना में बदलाव करने की जरूरत है। अन्यथा परिणाम ऐसे ही होने वाले है। मुझे चयनकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार करने की जरूरत है। मुझे उन खिलाड़ियों की पहचान करने की जरूरत है, जो टीम को आगे लेकर जा सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvsBAN: We need a pacer who could do batting too says Bangladesh coach
विराट कोहली-शमी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं और उनका सम्मान करने की जरूरत है, लेकिन साथ ही हमें टीम के हित में भी निर्णय लेने की जरूरत है।' कोच ने साथ ही कहा कि बांग्लादेश को मोहम्मद सैफुद्दीन जैसे तेज गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी की जरूरत है, जिन्होंने वन-डे और टी-20 में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्हाल वह चोट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
INDvsBAN: We need a pacer who could do batting too says Bangladesh coach
सैफुद्दीन - फोटो : ट्विटर

डोमिंगो ने कहा, 'दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलना बहुत मुश्किल है। निश्चित रूप से हमें तीसरे तेज गेंदबाज की जरूरत है, जो बल्लेबाजी भी कर सके। सैफुद्दीन हैं, लेकिन वह चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन टीम की सरंचना पर ध्यान देने की जरूरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed