भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए तेज गेंदबाजों के संयोजन में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने बल्लेबाजी लाइन-अप का बचाव किया जिसमें सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं। भारत ने कोटला की पिच पर 148 रन का स्कोर बनाया था और 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद के ओवर में मुश्फिकुर रहीम द्वारा लगाई गई चार बाउंड्री ने मैच का रूख ही बदल दिया।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने मैच से पूर्व कहा, 'हमारी बल्लेबाजी अच्छी दिखती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। हम पिच का आकलन करेंगे और उसी के आधार पर हम देखेंगे कि बतौर टीम हम क्या कर सकते हैं।' उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ऐसा हो सकता है कि शार्दुल ठाकुर को खलील की जगह उतारा जाए।
3 of 5
रोहित-पंत
- फोटो : ट्विटर
कप्तान ने कहा, 'पिछले मैच में हम जिस तेज गेंदबाजी संयोजन के साथ खेले थे, वो दिल्ली की पिच के हिसाब से था। हम फिर पिच देखेंगे और सोचेंगे कि अपने गेंदबाजी लाइन-अप में क्या करने की जरूरत है। राजकोट हमेशा ही बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच रही है और इससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। यह अच्छी पिच होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आपने जो दिल्ली में देखा, यह उससे बेहतर होगी।'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, 'आपको यह जरूर बता सकता हूं कि हमारे तरीके में थोड़ा बदलाव होगा। पिछले मैच में हम पिच के अनुसार खेले थे। पिच जैसा बर्ताव कर रही थी, हम उसके हिसाब से खेल रहे थे। लेकिन अगर राजकोट की पिच अच्छी है तो हमारा तरीका भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में थोड़ा अलग होगा। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गलतियों पर ध्यान लगाएं और सुनिश्चित करें कि ये गलतियां दोबारा नहीं दोहराई जाएं। यह अच्छी टीम का संकेत है।'
5 of 5
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा, 'हम इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं और ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। दूसरे फॉर्मेट में हमारी पूरी टीम खेल रही है, लिहाजा इसमें उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। हमने देखा है कि इस फॉर्मेट से निकलकर कई खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है।