फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट का हमशक्ल है यह इंजीनियर, नेता करवाते हैं चुनाव प्रचार तो पुलिसवाले देते हैं सुरक्षा

Thu, 10 Oct 2019 09:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: Story of Virat Kohli lookalike, how Pune born saurabh gade becomes over night sensation
विराट कोहली का हमशक्ल - फोटो : ट्विटर

विराट कोहली जहां क्रिकेट के मैदान में अपने खेल से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं, वहीं उनका हमशक्ल भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराने में कोहली से पीछे नहीं है। जेसीबी में जूनियर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे सौरभ गाडे को विराट कोहली के हमशक्ल होने का बहुत फायदा मिल रहा है। इस साल की शुरुआत में उनकी जिंदगी में एक अहम मोड़ तब आया जब एक स्थानीय विधायक ने उन्हें देखा और अपने चुनाव प्रचार के लिए बुलाया। 

INDvSA: Story of Virat Kohli lookalike, how Pune born saurabh gade becomes over night sensation
विराट कोहली के नाम के पोस्टर - फोटो : ट्विटर

दरअसल, यह सब मई 2018 में शुरू हुआ। महाराष्ट्र के शिरुर जिले में रामलिंग ग्राम पंचायत के सरपंच पद के उम्मीदवार ने पूरे गांव में एलान कर दिया कि उनकी रैली में विराट कोहली आ रहे हैं। गली-गली भारतीय कप्तान के पोस्टर लग गए। चौराहे विराट की होर्डिंग से पट गए। पूरे गांव को 25 मई की रैली का इंतजार था। मगर वहां कोहली की जगह पहुंचे सौरभ गाडे। वैसी दाढ़ी, हूबहू चश्मा। एकबारगी तो कोई भी चकमा खा जाए। मतदाताओं ने भी सौरभ को विराट की तरह प्यार देते हुए जमकर सेल्फी ली। ऑटोग्राफ से पन्ने भर दिए।

INDvSA: Story of Virat Kohli lookalike, how Pune born saurabh gade becomes over night sensation
विराट कोहली का हमशक्ल - फोटो : ट्विटर

सौरभ गाडे के पिता फौजी और मां शिक्षिका हैं। जबकि उनका बड़ा भाई रूस में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा है। पुणे से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अपने गाँव येलवाडी देहु में सौरभ को 'देहू का विराट' कहा जाता है। 26 वर्षीय सौरभ ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक मजाक उनकी जिंदगी बदल देगा। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सौरभ ने बताया कि, 'कॉलेज में दोस्त मुझे कहा करते थे कि तू विराट कोहली की तरह दिखता है। एक ने तो मेरी फोटो क्लीक कर शिरुर के विधायक को भेज दी। मेरे पास चुनाव में प्रचार करने के लिए फोन आ गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Story of Virat Kohli lookalike, how Pune born saurabh gade becomes over night sensation
विराट कोहली का हमशक्ल - फोटो : ट्विटर

उस रैली के बाद से विराट कोहली के इस हमशक्ल की जिंदगी बदलते वक्त नहीं लगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी जेसीबी में जूनियर इंजीनियर सौरभ की फैन फॉलोइंग दिन दुगनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ती जा रही है। प्रशंसकों के खत आते हैं। परिवार की आंख का तारा बन चुके सौरभ रिश्तेदारों के साथ-साथ आसपास के शहरों में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उन्हें बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया जाता है। कई कंपनियों से विज्ञापनों के ऑफर भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
INDvSA: Story of Virat Kohli lookalike, how Pune born saurabh gade becomes over night sensation
विराट कोहली का डुप्लीकेट - फोटो : ट्विटर

अब जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में कई पार्टियां चाहती हैं कि 'विराट कोहली' भी उनके लिए प्रचार करें। कपड़ों की एक स्थानीय निर्माता कंपनी के लिए बतौर ब्रांड एम्बसेडर फोटोशूट करवा चुके सौरभ वैसे तो बेहद कम समय में सबकुछ पा चुके हैं, लेकिन एक चीज का मलाल उन्हें आज भी रातों में सोने नहीं देता। वह है विराट कोहली से मुलाकात। महाराष्ट्र के इस विराट की मुलाकात आजतक असल विराट से नहीं हो पाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed