फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: South Africas Aiden Markram has been ruled out of the Ranchi Test

INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर रांची टेस्ट से बाहर हुआ यह ओपनर

Thu, 17 Oct 2019 02:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Oct 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: South Africas Aiden Markram has been ruled out of the Ranchi Test
एडन मार्करम - फोटो : पीटीआई

भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए बुरी खबर आई है। मेहमान टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम चोटिल होकर रांची टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। पुणे टेस्ट में दाई कलाई में लगी चोट के चलते मार्करम आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल उनकी जगह पर किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पुणे टेस्ट में आउट होने के बाद गुस्से में अपना हाथ किसी भारी चीज पर मारने के बाद एडन के दाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई है। टीम के डॉक्टर की माने को स्वदेश लौटने के बाद मार्करम अपने कलाई की टूटी हड्डी की पूरी जांच कराएंगे। इस तरह बीच सीरीज में बाहर होने के बाद सलामी बल्लेबाज ने निराशा जताई।
विज्ञापन


दरअसल, पुणे में खेले दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में वह खाता खोले ही आउट हो गए थे, जिसमें अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मार्करम दूसरी पारी में एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। साथी खिलाड़ी डीन एल्गर से बात करने के बाद उन्होंने रिव्यू नहीं लिया। हालांक रिप्ले में साफ था कि वह नॉटआउट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में भी मार्करम फेल हुए थे, उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 39 रन का योगदान दिया था। पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसे भारत ने 203 रनों से अपने नाम किया था। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed