फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvENG When where and how to watch live streaming of third t20i

INDvENG: बराबरी पर सीरीज, आज खेला जाएगा तीसरा टी-20, कब, कहां और कैसे देखें LIVE

Tue, 16 Mar 2021 12:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
INDvENG When where and how to watch live streaming of third t20i
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 में जबरदस्त पलटवार किया। डेब्यूटेंट ईशान किशन (56) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने सात विकेट से मैदान मारा। मेजबान टीम ने 165 रन के लक्ष्य को 17.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर पा लिया। फिलहाल पांच मैच की टी-20 सीरीज एक-एक से बराबरी पर खड़ी है।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

श्रृंखला का तीसरा मैच 16 मार्च यानी आज अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा मुकाबला जीतकर दोनों ही टीम बढ़त भी लेना चाहेगी। इंग्लैंड पावरप्ले की बेहतर शुरुआत को अंतिम ओवर्स की विफलता में बदलने से रोकना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा?

मैच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। सिर्फ तीसरा मुकाबला ही नहीं बल्कि पूरी टी-20 सीरीज यहीं खेली जा रही है। एक हार से हालांकि इंग्लिश टीम की आलोचना नहीं की जा सकती क्योंकि हार के बाद शानदार वापसी के शऊर में दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम माहिर है।

विज्ञापन

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

दिन-रात्रि मैच होने की वजह से भारतीय समयानुसार टॉस साढ़े छह मैच तो शाम सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। स्टेडियम में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फैंस को भी अनुमति मिली है। टिकट की कीमतें 500 से लेकर 10 हजार के बीच हैं, जिन्हें बुक माय शो एप्प से भी खरीदा जा सकता है।

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Hotstar) पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed