फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvENG: England pace battery can creat problem for Virat Kohli and company

INDvENG: इंग्लैंड की पेस बैटरी है धारदार, भारतीय बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा

Sun, 29 Jul 2018 11:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
INDvENG: England pace battery can creat problem for Virat Kohli and company

इंग्लैंड की पेस बैटरी एक अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार है। मेजबान टीम में इंग्लैंड के सर्वाधिक सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के अलावा बेन स्टोक्स शामिल हैं। दो नए युवा तेज गेंदबाजों सैम कुरैन और जैमी पोर्टर को भी 13 सदस्यीय टीम में चुना गया है। 

विज्ञापन


मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे एंडरसन अपनी स्विंग और गति के लिए जाने जाते हैं। गर्मियों में इंग्लैंड की पिचों पर ज्यादा नमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद अपनी रिवर्स स्विंग से एंडरसन बेहद घातक साबित हो सकते हैं। ड्यूक बॉल रिवर्स स्विंग में ज्यादा मददगार है।
विज्ञापन


35 साल के एंडरसन की गति तो पहले जैसी नहीं है लेकिन उनके पास अनुभव और स्विंग हैं। 2014 के पिछले इंग्लैंड दौरे में एंडरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को काफी परेशान किया था। एंडरसन ने अपनी स्विंग से विराट कोहली को या तो बोल्ड किया या विकेट के पीछे कैच कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का भी कहना है कि भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करता है कि वह एंडरसन का सामना कैसे करते हैं। एंडरसन के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड जोड़ीदार हैं। दोनों छोरों से एक साथ बेहतरीन गेंदबाजों की जुगलबंदी इंग्लैंड के लिए पांच दिवसीय प्रारूप में काफी कारगर रही है। 

लंबे कद के ब्रॉड अपनी गति और उछाल से बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। चार सौ से ज्यादा विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। इसी तरह बेन स्टोक्स भी लंबे कद के गेंदबाज हैं। नाइट क्लब झड़प के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है लेकिन इस सीरीज में वह बेहतर प्रदर्शन के साथ इसकी भरपाई करना चाहेंगे।

एंडरसन का ओवरऑल टेस्ट प्रदर्शन

INDvENG: England pace battery can creat problem for Virat Kohli and company

मैच गेंद रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  
138 30398 14705 27.23 7/42 540

भारत के खिलाफ अपने मैदानों पर प्रदर्शन 
मैच ओवर रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  

12 512 1553 25.88 5/42 60

ब्रॉड का ओवरऑल प्रदर्शन 
मैच गेंद रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  

118 24346 12050 28.89 8/15 417
 
ब्रॉड का भारत के खिलाफ प्रदर्शन 
मैच ओवर रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  

09 327.1 783 17.79  6/25 44

स्टोक्स का ओवरऑल प्रदर्शन 
मैच गेंद रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  

42 5926 3316 33.83 6/22 98

स्टोक्स का भारत के खिलाफ प्रदर्शन 
मैच ओवर रन दिए औसत श्रेष्ठ विकेट  

02     87.5 232 33.14 3/51    07

जैमी पोर्टर को मिला काउंटी का इनाम

INDvENG: England pace battery can creat problem for Virat Kohli and company
एसेक्स के 25 वर्षीय गेंदबाज ने पिछले सीजन में अपनी टीम को काउंटी चैंपियनशिप दिलाने में मदद की थी। सितंबर 2014 में एसेक्स के लिए शुरुआत के बाद इस गेंदबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस सीजन में भी डिविजन-1 में एसेक्स के लिए 28 विकेट ले चुके हैं। एसेक्स के लिए ढाई साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल श्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने जा चुके हैं।

पीसीए अवॉर्ड के लिए भी चुने गए हैं। पांच साल पहले युवाओं को कॅरिअर सलाहकार का जॉब करते थे। अब खुद उनके टेस्ट कॅरिअर की शुरुआत होने जा रही है। इंग्लैंड लॉयंस के लिए अभी इंडिया ए के खिलाफ मैच में चुने गए थे। दोनों पारियों में तीन विकेट लिए थे।

एशेज सीरीज में भी इंग्लैंड टीम में चयन के दावेदार थे लेकिन पीठ दर्द के कारण चयन नहीं हो सका था। उनके पिता अंडर-21 आयुवर्ग में इंग्लैंड के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं लेकिन चोट के कारण उनका कॅरिअर असमय खत्म हो गया था।  


240: विकेट ले चुके हैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 61 मैचों में
75: विकेट लिए थे पिछले काउंटी सीजन में और एसेक्स को खिताब दिलाने में मदद की 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed