फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvBAN: Preview and stats of first day night test match with pink ball between India and Bangladesh

INDvBAN: अब भारत में भी टेस्ट क्रिकेट गुलाबी, आज से शुरू होगा ऐतिहासिक डे-नाइट मैच

Fri, 22 Nov 2019 04:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Nov 2019 04:10 AM IST
सार

  • यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का 12वां डे-नाइट टेस्ट मैच 
  • पहला 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच खेल गया
  • छह देशों में गुलाबी गेंद से टेस्ट खेला जा चुका है
  • भारत 7वां मेजबान देश होगा
  • पिंक एसजी बॉल का टेस्ट क्रिकेट में पहली बार इस्तेमाल
  • पहले कुकाबूरा का इस्तेमाल होता रहा है
  • गुलाबी गेंद पर लाल की तुलना में कोटिंग ज्यादा होती है
  • गेंद ज्यादातर चमकदार होती है और अधिक स्विंग भी करती है

विज्ञापन
INDvBAN: Preview and stats of first day night test match with pink ball between India and Bangladesh
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात साल का इंतजार खत्म, अब शुक्रवार से भारत में टेस्ट क्रिकेट के 'गुलाबी' होने की शुरुआत होने जा रही है। आईसीसी ने सात पहले क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप को दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से खेलने की अनुमति प्रदान की थी। हालांकि इसकी शुरुआत चार साल पहले 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच एडिलेड ओवल में हुई थी। तब से आठ देश इसे खेल चुके थे। बाकी दो देश भारत और बांग्लादेश ईडन गार्डन में शुक्रवार से अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट खेलने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

रंगारंग होगी शुरुआत

आलम यह है कि मुकाबले के लिए कोलकाता कई दिनों से गुलाबी रंग में ढल चुका है। कोलकाता क्रिकेट संघ के कार्यालय से लेकर 'सिटी ऑफ जाय' की इमारतें गुलाबी रोशनी से जगमगा रही हैं। 67 हजार की क्षमता वाले ईडन गार्डन के पहले चार दिन के सभी टिकट बिक चुके हैं। 

विज्ञापन


भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट को और रोशन करने के लिए संगीत कार्यक्रम भी होंगे। दोनों टीमें, पूर्व कप्तान, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसमें शामिल होंगी। रूना लैला और जीत गांगुली प्रस्तुतियां देंगे। देश के स्टार ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, मुक्केबाज एससी मैरीकॉम और पीवी सिंधु को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का समय, टी ब्रेक में कैप्टन परेड

दोपहर एक बजे से शुरू होगा। मैच के अंतिम दो सत्र दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। ऐतिहासिक टेस्ट को और यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर, भारत को अपनी कप्तानी में पहला विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले को खास निमंत्रण भेजा है। चायकाल के अवकाश के समय विशेष गाड़ियां स्टेडियम में चक्कर लगाएंगी जिसमें पूर्व कप्तान विराजमान होंगे।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारतीय टीम का अपने पहले दिन-रात्रि टेस्ट में पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इंदौर में हुआ पहला टेस्ट भारत ने तीन दिन में पारी और 130 रन से जीता था। विराट ब्रिगेड के पास घर में लगातार 12वीं सीरीज जीतने का शानदार मौका है। खिलाड़ियों के लिए सूर्यास्त के बाद ओस भी चुनौती होगी। देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह दोनों टीमें और मैदानकर्मी गुलाबी गेंद की चुनौती से निपटते हैं।

पिंक बॉल और पेस तिकड़ी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव ने इंदौर में विराट की कप्तानी में पारी से 10वीं जीत दिलाने में मदद की थी। तीनों तेज गेंदबाजों ने मिलकर दोनों पारियों में 20 में से 14 विकेट लिए थे। गुलाबी गेंद से भारतीय पेस तिकड़ी नया कमाल दिखा सकती है। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की टेस्ट जोड़ी इस सीजन का नया आकर्षण बन गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर चल रही एक और सीरीज जीत के साथ अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी पहले ही संघर्ष कर रही है। दिन-रात्रि टेस्ट में उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इंदौर टेस्ट में सिर्फ मुशफिकुर रहीम ही 50 से ज्यादा रन की पारी खेल पाए। युवा कप्तान मोमिनुल हक दबाव से सही ढंग से सामना नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपने तेज गेंदबाज अबु जायेद और मुस्ताफिजुर रहमान से उम्मीदें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed