{"_id":"5dd537f18ebc3e54c851f16f","slug":"indvban-bangladesh-opener-saif-hassan-ruled-out-of-pink-ball-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डे-नाइट से पहले बांग्लादेश के लिए बुरी खबर, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ यह बांग्लादेशी बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डे-नाइट से पहले बांग्लादेश के लिए बुरी खबर, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ यह बांग्लादेशी बल्लेबाज
Wed, 20 Nov 2019 06:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : अमर उजाला
कोलकाता में खेले जाने वाले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश के लिए बुरी खबर आई है। 21 वर्षीय बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज सैफ हसन बुधवार को चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बतौर रिजर्व फिल्डर मैदान पर उतरे हसन अपनी अंगुली चोटिल कर बैठे थे, जिसके बाद उनकी इंजरी और घातक हो गई।
विज्ञापन
इस बल्लेबाज के ईडन गार्डन्स में होने वाले ऐतिहासिक गुलाबी गेंद के टेस्ट में अपना पदार्पण करने की उम्मीद थी क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम और इमरूल कायेस शुरुआती टेस्ट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके थे। टीम इंडिया शुरुआती मैच में पारी और 130 रन की जीत के बाद दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाए है।
विज्ञापन
दूसरा टेस्ट शुक्रवार से शुरू होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘यह चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है और चिकित्सीय दल की राय है कि पूरी तरह से उबरने के लिए उन्हें आराम दिए जाने से लाभ मिलेगा इसलिए सैफ दूसरे टेस्ट की टीम में नहीं खेलेंगे।’
विज्ञापन