फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indvaus who said what after first odi and twitter reactions

टीम इंडिया की जीत के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने कुछ ऐसा कहा

Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
indvaus who said what after first odi and twitter reactions
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
टीम इंडिया ने रविवार को चेन्नई में खेले गए वर्षाबाधित पहले वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसके बाद बारिश आ गई और ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवर में 164 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। कंगारू टीम निर्धारित 21 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। मैच में 83 रन की पारी और दो विकेट लेने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, 'हमने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की। हम अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। नई गेंद को समझना आसान नहीं था क्योंकि वो कभी रुक रही थी तो कभी फिसलकर आ रही थी। हमने बीच में कई विकेट गंवाए। हम मौसम को नियंत्रित नहीं कर सकते। कोई शिकायत नहीं है। आज हमने अच्छा नहीं खेला और भारत से हर विभाग में हम हार गए। मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। उम्मीद है कि अगले मैच में हम वापसी करेंगे और सीरीज में बराबरी करेंगे।'
विज्ञापन


 

indvaus who said what after first odi and twitter reactions
विराट कोहली - फोटो : SELF

इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'पहली और दूसरी पारी में काफी फर्क आ गया। हमारी अच्छी शुरुआत नहीं रही। हार्दिक की पारी शानदार रही। हमारे लिए ये अच्छे संकेत हैं। आज की जीत एक उदाहरण है, श्रीलंका में जीत उदाहरण थी। आज हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने पूरे मैच का रुख पलता। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। चहल भी बहादुर हैं। भुवी और बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की। युवाओं को काफी श्रेय दिया जाना चाहिए। खेल भले ही छोटा हुआ हो, लेकिन हमारे पास वर्ल्ड के बेस्ट चार आईपीएल गेंदबाज थे। इससे बेहतर संयोजन नहीं हो सकता था।'

मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मेरे लिए ये अच्छा दिन था। अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे नहीं लगता कुछ ही बदला है। मैं वैसा ही हार्दिक हूं। मुझे पता था कि जम्पा गेंद करने वाले हैं। मैंने एक ओवर में उन्हें निशाना बनाने की ठानी और ये मददगार साबित हुई। क्रिकेटर के रूप में सही समय पर फॉर्म में आना अच्छा होता है। मेरे आसपास अच्छे लोग हैं, जिससे खेल में काफी मदद मिलती है।'

मैच में तीन विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने कहा, 'जब मैंने कुलदीप को देखा तो महसूस हुआ कि पिच पर काफी टर्न मौजूद है। जब मैंने कोहली से बात की तो उन्होंने भी कहा कि काफी टर्न है, गेंद को ऊपर की लेंथ पर रखना। इस तरह के विकेट पर आप शॉर्ट गेंद नहीं रख सकते। वेड के खिलाफ वाइड गेंद डालने का एहसास हुआ था। विकेट से भी मदद हो रही थी। जैम मैं गेंदबाजी करने आया तो विश्वास था कि विकेट लूंगा। भारतीय टीम की जर्सी पहनना गौरव की बात है।

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने इस तरह दी बधाई:




(शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की शानदार जीत, यह मजबूत टीम के संकेत हैं)




(टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई, कुंगफू पांड्या, चहल शानदार और एमएस धोनी हमेशा की तरफ वैसे ही रहे, जिसके लिए जाने जाते हैं)




(ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का रिस्ट स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष जारी है, चहल और कुलदीप दोनों ही भारतीय टीम के लिए अच्छा संयोजन है)




(हार्दिक कुछ गलती नहीं कर सकते, स्मिथ बड़ा विकेट हैं, बुमराह का शानदार कैच, पीछे दौड़कर कैच लेना आसान नहीं)




(रिस्ट स्पिनर्स ने अपना नाम किया, भारत को उनसे विकेट लेने की उम्मीद थी और उन्होंने इसे साबित किया)




(एक और 100 एमएस धोनी के द्वारा, इस बार स्टंप्स के सामने, 50 का शतक करने पर बधाई माही)




(टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई, गेंदबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन, आगे बढ़ते रहिए)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed