फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvAUS: Justin Langer praises Virat Kohli, says his balance is unbelievable

फिर सचिन तेंदुलकर से हुई विराट कोहली की तुलना, इस बार शॉट संतुलन बनी वजह

Wed, 16 Jan 2019 08:26 AM IST
Priyesh Mishra स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 16 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Justin Langer praises Virat Kohli, says his balance is unbelievable

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान का क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपने शॉट खेलते समय संतुलन अविश्वसनीय है। 

विज्ञापन


कोहली के 39वें वनडे शतक की मदद से भारत ने दूसरा वनडे जीता। लैंगर ने इसके बाद कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी वही प्रभाव है जो अपने जमाने में तेंदुलकर का हुआ करता था। 
विज्ञापन


लैंगर ने दूसरे वनडे में आस्ट्रेलिया की छह विकेट से हार के बाद कहा, ‘मैं इन दोनों को अपनी टीम में रखना चाहूंगा। सचिन अविश्वसनीय क्रिकेटर था। मैं उन्हें खेलते हुए देखता था और ऐसा लगता था कि जैसे वह ध्यानमग्न हैं। वह बेहद शांतचित होकर खेलते थे और इसलिए उनके रिकार्ड अद्वितीय हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘विराट भी यही काम कर रहा है। वह बल्लेबाजी में शांति से काम लेता है और बेहद प्रतिस्पर्धी है और तकनीकी तौर पर उसका संतुलन अविश्वसनीय है। खेल के सभी प्रारूपों में हर तरह का शाट खेलना उसके लिये आसान काम है।’

लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटरों के लिए यह फायदे की बात है कि उनका सामना कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे विश्वस्तरीय क्रिकेटरों से हो रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘वह (कोहली) कड़ा प्रतिस्पर्धी है और उसकी एकाग्रता अतुलनीय है। सचिन, विराट और धोनी ये सभी महानतम खिलाड़ी हैं। हमारे खिलाड़ी वनडे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं और इस अनुभव से वे बेहतर खिलाड़ी बनेंगे।’


लैंगर ने शॉन मार्श की भी तारीफ की जिन्होंने आस्ट्रेलिया की तरफ से शतक लगाया। उन्होंने कहा, ‘शॉन मार्श की पारी बेहतरीन थी। हमने कुछ अर्धशतकीय साझेदारियां निभायी थी लेकिन हम बड़े शतक की बात कर रहे थे और शॉन ने आज ऐसा किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed