फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indians should never forget england gesture after 2008 Mumbai attacks reminds Gavaskar after BCCI offer to reschedule 5th Test

बातचीत: मैनचेस्टर टेस्ट रिशेड्यूल करने पर गावस्कर ने बीसीसीआई को सराहा, याद दिलाई इंग्लैंड की 2008 की दरियादिली

Sat, 11 Sep 2021 12:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Sep 2021 12:01 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम साल 2008 में भारत दौरे पर सीरीज खेल रही थी लेकिन उसी दौरान मुंबई में आतंकी हमला हो गया था। तब इंग्लैंड की टीम दौरे को बीच में छोड़कर चली गई थी, हालांकि उसके अगले महीने टीम दोबारा दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत लौटी।

विज्ञापन
Indians should never forget england gesture after 2008 Mumbai attacks reminds Gavaskar after BCCI offer to reschedule 5th Test
सुनील गावस्कर

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर और भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई के द्वारा पांचवें टेस्ट को रिशेड्यूल करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इंग्लैंड के 2008 के भारत दौरे का उदाहरण दिया और तब के कप्तान केविन पीटरसन की सराहना की। 

विज्ञापन


गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'हम भारतीयों को नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड की टीम 2008 में आतंकी हमले के बाद भारत लौटी थी। वह चाहते तो कह सकते थे कि हम वापस नहीं आ सकते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए हमें नहीं भूलना चाहिए कि केविन पीटरसन ने टीम की अगुवाई की थी और वही सब कुछ थे। अगर केपी ने आने से मना कर दिया होता तो वह दौरा खत्म हो गया होता। वह केपी ही था जिसने सभी को मनाया और भारत आए।'
विज्ञापन


दरअसल इंग्लैंड की टीम साल 2008 में भारत दौरे पर सीरीज खेल रही थी लेकिन उसी दौरान मुंबई में आतंकी हमला हो गया था। तब इंग्लैंड की टीम दौरे को बीच में छोड़कर चली गई थी, हालांकि उसके अगले महीने टीम दोबारा दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत लौटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें उस दौरे की तो इंग्लैंड की टीम मुंबई हमले के दो दिन बाद 28 नवंबर को भारत से चली गई थी। सात मैचों की सीरीज के आखिरी दो वनडे मैच गुवाहाटी (29 नवंबर) और दिल्ली (दो दिसंबर) रद्द हो गए थे। हालांकि इंग्लैंड की टीम दोबारा आई और तो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली।


बता दें कि शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना था। लेकिन मैच से एक दिन पहले गुरूवार को टीम के असिस्टेंट फिजियो योगेश परमार कोरोना संक्रमित निकले, जिसकी वजह से टीम के बाकी खिलाड़ी घबरा गए और मैच को रद्द करना पड़ा। हालांकि बीसीसीआई ने ईसीबी के साथ मिलकर मैच को रिशेड्यूल करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed