{"_id":"69fb7b86cec64fb308092dac","slug":"indian-womens-team-to-face-zimbabwe-schedules-for-india-a-and-under-19-teams-also-released-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Cricket: जिम्बाब्वे से भारतीय महिला टीम की भिड़ंत, इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों का भी कार्यक्रम जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's Cricket: जिम्बाब्वे से भारतीय महिला टीम की भिड़ंत, इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों का भी कार्यक्रम जारी
Wed, 06 May 2026 11:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 06 May 2026 11:04 PM IST
सार
बीसीसीआई ने टीम इंडिया (सीनियर महिला), इंडिया ए (पुरुष और महिला) और इंडिया अंडर-19 (पुरुष और महिला) टीमों की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेन्यू और मुकाबलों के शेड्यूल का एलान किया है।
विज्ञापन
क्रिकेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया (सीनियर महिला), इंडिया ए (पुरुष और महिला) और इंडिया अंडर-19 (पुरुष और महिला) टीमों की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए वेन्यू और मुकाबलों के शेड्यूल का एलान किया है।
बीसीसीआई की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत आगामी घरेलू सीजन में भारत कई मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में कई फॉर्मेट के मुकाबलों की एक पूरी लाइन-अप शामिल है, जिसमें भारत आगामी घरेलू सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए (पुरुष और महिला), इंग्लैंड ए महिला, जिम्बाब्वे महिला, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पुरुष, इंग्लैंड अंडर-19 महिला और श्रीलंका अंडर-19 महिला टीमों की मेजबानी करेगा। भारतीय महिला टीम अक्तूबर 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम की 'व्हाइट-बॉल' सीरीज की मेजबानी करेगी, जिसमें तीन टी20 और उतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी, जबकि बड़ौदा वनडे मुकाबलों की मेजबानी करेगा।
भारत की पुरुष-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए का सामना करेगी। इस सीरीज में दो 'मल्टी-डे' मैच और तीन 'वन-डे' मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सितंबर और अक्टूबर 2026 के बीच पुडुचेरी में आयोजित होंगे। भारत की अंडर-19 पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की मेजबानी करेगी। पांच मुकाबलों के इस दौरे पर राजकोट में तीन 'वन-डे' मैच खेले जाएंगे। इसके बाद, राजकोट और अहमदाबाद में क्रमशः दो 'मल्टी-डे' मैच आयोजित होंगे। सितंबर 2026 में इंडिया-ए महिला टीम ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम की मेजबानी करेगी। इस 'मल्टी-फॉर्मेट' सीरीज में 3 टी20, 3 'वनडे' मैच और 1 'मल्टी-डे' मैच शामिल है। ये मुकाबले मोहाली और धर्मशाला में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
सीजन में बाद में, इंडिया-ए महिला टीम इंग्लैंड-ए महिला टीम का सामना करेगी। इस 'मल्टी-फॉर्मेट' सीरीज के मैच पुणे और नवी मुंबई में खेले जाएंगे। भारतीय अंडर-19 महिला टीम नवंबर और दिसंबर 2026 में बड़ौदा और सूरत में 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड अंडर-19 महिला टीम की मेजबानी भी करेगी। इस सीजन की शुरुआत में, टीम जून और जुलाई 2026 में चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका अंडर-19 महिला टीम के खिलाफ 6 मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी।