{"_id":"5a8843c74f1c1b187e8b6b21","slug":"indian-womens-cricket-team-create-hostory-against-south-africa-at-johannesburg","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: प्रोटियाज के खिलाफ एक और इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: प्रोटियाज के खिलाफ एक और इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
एजेंसी
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर पहली बार दोहरी सीरीज जीतने का करिश्मा करने की दहलीज पर है। वन-डे सीरीज पहले ही 2-1 से जीत चुकी कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम रविवार को तीसरे टी-20 में उतरेगी तो उसके पास टी-20 सीरीज जीत का भी मौका होगा।
विज्ञापन
दो टी-20 मैचों में जीतकर मेहमान टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। एक और जीत से टीम को 3-0 की निर्णायक बढ़त मिल जाएगी। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका को भी टी-20 में उनकी सरजमीं पर सीरीज में हराने की उपलब्धि हासिल हो जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को इसी मैदान पर पहले भारतीय महिला टीम खेलेगी और फिर विराट एंड कंपनी अपने टी-20 अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय महिला टीम में निगाहें स्मृति मंधाना और मिताली राज पर रहेंगी। अभी तक दोनों मैचों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
पहला मैच सात विकेट और दूसरा नौ विकेट से जीता था। अनुभवी मिताली ने क्रमश: 54* और 76* रन की पारियां खेली हैं। दोनों ही बार वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं हैं। दूसरे मैच में बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बाद दूसरे टी-20 में 57 रन की पारी खेली जिसमें तीन छक्के शामिल थे। तेज गेंदबाज झूलन की अनुपस्थिति में शिखा पांडेय की अगुवाई में लेग स्पिनर पूनम यादव, अनुजा पाटिल और दीप्ति शर्मा भी अच्छा खेल दिखा रही हैं।