फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women team to host South Africa for a Test, three ODIs, T20Is in June-July

Women Cricket: भारत जून-जुलाई में करेगा दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी, खेले जाएंगे तीनों प्रारूप के मुकाबले

Sat, 04 May 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 May 2024 09:12 AM IST
सार

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा। वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा।

विज्ञापन
Indian Women team to host South Africa for a Test, three ODIs, T20Is in June-July
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला टीम इस साल जून-जुलाई में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों प्रारूपों के मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। 
विज्ञापन


सीमित ओवरों के मैच बेंगलुरु, जबकि टेस्ट चेन्नई में होगा
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा। वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच, सात और नौ जुलाई को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बेंगलुरु लौटेंगी।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप को देखते हुए अहम है सीरीज 
इस टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेला जाएगा। सफेद गेंद प्रारूप की सीरीज मूल रूप से पिछले साल के आखिर में खेली जानी थी और यह आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा थी, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में आयोजित 50 ओवर के आईसीसी पुरुष विश्व कप के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा था। सीमित ओवरों की सीरीज में अब एक टेस्ट मैच को भी शामिल कर लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) पारंपरिक प्रारूप में महिला क्रिकेट को और अधिक प्रोत्साहन देना चाहता है। मालूम हो कि भारत ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेला था। भारत ने उन मैचों में इंग्लैंड को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े 347 रनों से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है टीम
भारतीय महिला टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां वह पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने बांग्लादेश से इस सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज के सभी मुकाबला सिलहट में खेले जा रहे हैं। महिला टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में ही होना है, इसलिए भारत का बांग्लादेश दौरा काफी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed