फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women squad for ODI and T20I series against South Africa announced, schedule released

भारतीय महिला क्रिकेट की वापसी, BCCI ने जारी किया शेड्यूल, टीम का भी हुआ एलान

Sat, 27 Feb 2021 02:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Feb 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Indian Women squad for ODI and T20I series against South Africa announced, schedule released
indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम करीब एक साल के लंबे अंतराल के बाद सात मार्च से मैदान में दोबारा से खेलती नजर आएगी। बीसीसीआई ने शनिवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल जारी करने के साथ ही भारतीय महिला टीम का एलान भी कर दिया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं के खिलाफ भारत की आगामी पेटीएम वनडे और टी 20 सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी है। आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला में पांच एकदिवसीय और तीन अंतरराष्ट्रीय टी मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भारत दौरे पर आएगी। यहां दोनों टीमें 7-17 मार्च तक पांच वनडे और 20-23 मार्च तक तीन टी-20 मुकाबले खेलेंगी। 

गौरतलब है कि लॉकडाउन से पहले भारतीय महिला टीम ने आठ मार्च 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाने वाली महिला टीम यहां उप-विजेता रही थी। 

महिला टीम

भारतीय महिला टी-20 टीम: 
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), नुजहत परवीन (विकेटकीपर) आयुषी सोनी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सी. प्रथ्युषा, सिमरन दिल बहादुर

भारतीय महिला एकदिवसीय टीम: 
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, पुनम राउत, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), स्वेता वर्मा (विकेटकीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, पूनम यादव, सी. प्रत्यूषा, मोनिका पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed