फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women lost third t-20, England white wash t-20 series by 3-0

आखिरी गेंद में हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टी-20 सीरीज

Sat, 09 Mar 2019 09:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 09 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Indian women lost third t-20, England white wash t-20 series by 3-0

तेज गेंदबाज केट क्रॉस की ओर से अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को एक रन से हरा दिया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

विज्ञापन


इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन का स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया। 
विज्ञापन


भारत को अंतिम छह गेंदों पर जीत के लिए केवल तीन रन बनाने थे लेकिन टीम केवल एक रन ही बना पाई और उसने दो विकेट भी गंवा दिए। अंतिम ओवर में मिताली को स्ट्राइक न मिल पाना भी भारत की हार का एक कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड से मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को 10 रन के अंदर ही हर्लीन देओल (1) के रूप में पहला झटका लग गया। लेकिन फिर इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

मंधाना टीम के 87 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई। उनके आउट होने के बाद अनुभवी मिताली राज ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि दूसरे छोर पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। 

मिताली ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से क्रॉस ने बेहतरीन दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उनके अलावा अन्या श्रबसूले, लिंसे स्मिथ और लौरा मार्श ने एक-एक विकेट लिए। 

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को छह विकेट पर 119 रन पर रोक दिया लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए। मेहमान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को डेनली व्याट (24) और टैमी ब्युमोंट (26) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 51 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी। 


हालांकि मेहमान टीम इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना पाई। एमी जोन्स ने 26, सोफिया डंक्ले ने नाबाद 14 और कप्तान हीथर नाइट ने 11 रन बनाए। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और हर्लीन देओल के दो-दो विकेटों के अलावा एकता बिष्ट और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed