फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricketers to get prize money for last year T20 World Cup show this week

इस हफ्ते : भारतीय महिला टीम को मिलेगी पिछले टी-20 विश्व कप की इनामी राशि

Sun, 23 May 2021 07:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 May 2021 07:47 PM IST
सार

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को इस हफ्ते के अंत तक इनामी राशि का अपना हिस्सा मिलेगा। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनका हिस्सा मिलेगा।

विज्ञापन
Indian women cricketers to get prize money for last year T20 World Cup show this week
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को इस हफ्ते के अंत तक पांच लाख डॉलर की इनामी राशि में अपना हिस्सा मिलेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी जब पता चला कि खिलाड़ियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के 'टेलीग्राफ' समाचार पत्र की एक खबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संघों के महासंघ (फिका) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि बीसीसीआई ने पिछले साल फरवरी-मार्च में हुई इस वैश्विक प्रतियोगिता में उप विजेता बनने के लिए मिली इनामी राशि को अब नहीं दिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की अगुआई हरमनप्रीत कौर ने की थी। भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को इस हफ्ते के अंत तक इनामी राशि का अपना हिस्सा मिलेगा। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनका हिस्सा मिलेगा।' विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'हमें पिछले साल अंत में इनामी राशि मिली थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई में सभी टीमों (सभी आयु वर्ग) के खिलाड़ियों के भुगतान में तीन से चार महीने का समय लगता है। पिछले साल से हालांकि मुंबई में बीसीसीआई का मुख्यालय देश भर में कोविड-19 की खराब स्थिति के कारण बंद है जिससे सभी भुगतान में विलंब हुआ है।

उधर, राज्य इकाई से जुड़े बीसीसीआई के पूर्व पदाधिकारी ने कहा, 'सिर्फ महिला टीम का भुगतान नहीं है। पुरुष टीम का केंद्रीय अनुबंध, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, पुरुष और महिलाओं की घरेलू मैच फीस, मौजूदा स्थिति के कारण सभी में समय लग रहा है।'

उन्होंने कहा, 'यहां तक की कोविड से जुड़ी स्थिति खराब होने से पहले भी घरेलू सत्र मार्च में खत्म हुआ और पूरा भुगतान सितंबर तक ही होता।' उन्होंने कहा, 'इस मामले में आपको देखना होगा कि बीसीसीआई को भुगतान कब हुआ। अगर उन्हें टूर्नामेंट के ठीक बाद हुआ तो यह विलंब है लेकिन प्रक्रिया में कुछ समय लगता है। और जहां तक मेरी जानकारी है, पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ ऐसा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed