फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricket team Veteran pacer Jhulan Goswami retires from T20s

भारतीय महिला टीम को खलेगी झूलन गोस्वामी की कमी, किया संन्यास का एलान

Thu, 23 Aug 2018 05:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team Veteran pacer Jhulan Goswami retires from T20s
झूलन गोस्वामी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से इस्तीफा का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। झूलन ने बीसीसीआई और टीम के खिलाड़ियों को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन

 


बता दें कि 35 वर्षीय झूलन वन-डे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की तरफ से खेलती रहेंगी। वन-डे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली झूलन दुनिया कि इकलौती महिला गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


साल 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले झूलन ने टीम इंडिया के लिए 68 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 विकेट लिए हैं। इसके अलवा उन्होंने 169 वन-डे और 10 टेस्ट मैच खेले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

indian women cricket team Veteran pacer Jhulan Goswami retires from T20s
झूलन गोस्वामी

पिछले कुछ समय से छोटे प्रारूप में वह विकेट हासिल नहीं कर पा रही थीं जिससे उनके प्रदर्शन की आलोचना हो रही थी। एशिया कप में बांग्लादेश से फाइनल समेत दो बार हारने से टीम के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई। झूलन को चार मैचों में केवल एक विकेट मिला। 

बीसीसीआई ने कहा, ‘झूलन ने बीसीसीआई और अपनी साथियों को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में खेलने के दौरान मिलने स्नेह और समर्थन के लिये शुक्रिया कहा और उन्हें आगे के लिये शुभकामनाएं दी।'
शिखा पांडे तेज गेंदबाजी की अगुवाई के लिए तैयार हैं और युवा जैसे पूजा वस्त्रकार और मानसी जोशी भी अच्छा कर रही हैं तो बंगाल की इस तेज गेंदबाज के लिये अगली पीढ़ी के लिये मौका देने का समय आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed