{"_id":"5c407ae0bdec2273a83b8f9f","slug":"indian-women-cricket-team-to-play-3-odis-and-3-t20is-against-england-at-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी
Thu, 17 Jan 2019 06:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 17 Jan 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team
- फोटो : file photo
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 22 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें चार मार्च से तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'भारतीय क्रिकेट बोर्ड और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच आगामी पेटीएम श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा की है।' इसमें कहा गया , 'सीरीज में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे जो क्रमश: सुबह नौ और दस बजे से शुरू होंगे।'
विज्ञापन
तीनों वनडे वानखेड़े स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर चार , सात और नौ मार्च को खेले जाएंगे। इससे पहले इंग्लैंड टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 18 फरवरी को अभ्यास मैच भी खेलेगी। इनपुट-भाषा
विज्ञापन