फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian women cricket team pass yo-yo test at nca banglore

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 'यो-यो टेस्ट' में मारी बाजी, इस तरह जाहिर की खुशी

Fri, 27 Jul 2018 06:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
indian women cricket team pass yo-yo test at nca banglore
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : bcci

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इसकी जानकारी टीम की सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सोशल मीडिया जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनके साथ टीम की कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट टीम के लिए भी यो-यो टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है। इस टेस्ट को जो महिला खिलाड़ी पास करेगी उसी का चयन आगामी इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के लिए होगा।
विज्ञापन


क्या है 'यो-यो टेस्ट'
खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के लिए यो-यो टेस्ट 'बीप' टेस्ट का एडवांस वर्जन है। 20-20 मीटर की दूरी पर दो लाइनें बनाकर कोन रख दिए जाते हैं। एक छोर की लाइन पर खिलाड़ी का पैर पीछे की ओर होता है और वह दूसरी की तरफ वह दौड़ना शुरू करता है। हर मिनट के बाद गति और बढ़ानी होती है और अगर खिलाड़ी वक्त पर लाइन तक नहीं पहुंच पाता तो उसे दो बीप्स के भीतर लाइन तक पहुंचना होता है। अगर वह ऐसा करने में नाकाम होता है तो उसे फेल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


✅ yo yo done 🔝💯 #day1 #welldonegirls👏

A post shared by Jhulan Goswami (@jhulangoswami) on


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed